एक्सप्लोरर

अक्षय ने जताई उम्मीद, 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' से होगी लोगों की मानसिकता में बदलाव

अक्षय ने उम्मीद जताई है कि चीजें बदलेंगी. उन्होंने कहा कि युवा मजबूत दिमाग वाले हैं, वे शौचालय के इस्तेमाल की जरूरत समझते हैं.

मुंबई : टॉयलेट (शौचालय) निर्माण और खुले में शौच को खत्म करने के महत्व पर जोर देती आगामी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के अभिनेता अक्षय कुमार ने उम्मीद जताई है कि यह फिल्म भारतीय समाज में इस 'वर्जित विषय' को लेकर लोगों की मानसिकता में बदलाव लाएगी.

अक्षय ने कहा, "शौचालय के बारे में बात करना भारत में अब भी वर्जित माना जाता है. मुझे याद है कि फिल्म में जब मैंने संवाद बोला 'अब बीवी घर आए ना आए संडास लाकर ही छोड़ूंगा इस गांव में,' लोग सोचने लगे थे कि मुझे यह बोलना चाहिए कि नहीं. लेकिन निजी तौर पर मेरा मानना है कि यह आवश्यक है.. मेरा मतलब टॉयलेट कौन नहीं जाता है?" अभिनेता ने हालांकि उम्मीद जताई है कि चीजें बदलेंगी. उन्होंने कहा कि युवा मजबूत दिमाग वाले हैं, वे शौचालय के इस्तेमाल की जरूरत समझते हैं. कुछ लोगों ने इस बारे में बात करनी शुरू कर दी है, जो अच्छी बात है. जागरूकता का प्रसार करना चाहिए. श्री नारायण सिंह निर्देशित फिल्म में भूमि पेडनेकर भी हैं और यह 11 अगस्त को रिलीज हो रही है. लोगों के थिएटर में जाकर फिल्में देखने की संख्या में आती कमी के बारे में अक्षय से पूछा गया कि क्या टिकट के बढ़ते दाम इसके लिए जिम्मेदार हैं, तो उन्होंने कहा, "..लेकिन क्षेत्रीय और हॉलीवुड फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, अगर टिकट का दाम उनके बिजनेस को प्रभावित नहीं कर रहा है तो फिर हमारी फिल्मों को कैसे कर सकता है? शायद कहानी इसके लिए जिम्मेदार है." अक्षय से जब वास्तविकता से जुड़ी कहानियों पर आधारित फिल्में करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर उनके जुड़ने से फिल्म अच्छा करती है और अगर कहानी उन्हें पसंद है तो वह जरूर करेंगे. उन्होंने बताया कि रिसर्च से उन्हें पता चला है कि खुले में शौच करने के चलते देश में हर पांच मिनट में एक बच्चे की मौत हो जाती है, ऐसे में इस तरह के विषयों की ज्यादा अहमियत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द पैराडाइज' या 'द वन', मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर कौन पास? जानें कलेक्शन
'द पैराडाइज' या 'द वन', मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर कौन पास? जानें कलेक्शन
'आप झूठ बोल रहे हैं...' पद्मावत के जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, बताया ये सच
'आप झूठ बोल रहे हैं...' पद्मावत के जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी
सूर्या संग फिल्म लेकर आएंगे एसएस राजामौली, डिटेल्स बताने से किया इंकार!
सूर्या संग फिल्म लेकर आएंगे एसएस राजामौली, डिटेल्स बताने से किया इंकार!
'कोई भी कायर आदमी...' गोविंदा पर जमकर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता के सपोर्ट में लिखा लंबा नोट
'कोई भी कायर आदमी...' गोविंदा पर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता का किया सपोर्ट

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget