एक्सप्लोरर

'एयरलिफ्ट', 'बेबी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के मेकर्स से अक्षय कुमार ने मिलाया हाथ, अब 'सरफिरा' बन मचाएंगे धमाल

Sarfira Release Date: एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म 'सरफिरा' का टीजर शेयर किया है. इस फिल्म के मेकर्स के साथ अक्षय ने कई सारी सुपरहिट फिल्में की हैं और अब एक्टर ने बताया है कि ये फिल्म कब रिलीज होगी.

Sarfira Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्में करते हैं और इस वजह से साल में उनकी दो से तीन फिल्में आ ही जाती हैं. कोरोना के समय जब उनकी फिल्में फ्लॉप होती गईं तो उन्होंने इसे थोड़ा बदल दिया और अब साल में एक या दो फिल्में ही कर रहे हैं. इस साल उनकी पहली फिल्म सरफिरा आएगी जिसके बारे में एक्टर ने 13 फरवरी यानी आज सोशल मीडिया पर ऐलान किया है. अक्षय कुमार ने फिल्म सरफिरा की झलक दिखाते हुए फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी बताया है. अक्षय ने इस फिल्म के मेकर्स के साथ पहले भी कई बेहतरीन सुपरहिट फिल्में दी हैं.

अक्षय कुमार बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से फेमस हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और 2024 में अक्षय कई फिल्मों से वापसी करेंगे जिनमें से एक 'सरफिरा' भी है. इस फिल्म को किसने बनाया है, किसने इसका निर्माण किया है और ये फिल्म कब रिलीज होगी, चलिए आपको पूरी डिटेल्स देते हैं.

कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'सरफिरा'?

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म सरफिरा की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस फिल्म की झलक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सपने बड़े हों तो वे पागलपन कहलाते हैं. सरफिरा 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग मार उड़ी किया है. इस फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म सरफिरा को अरुणा भाटिया, ज्योतिका, सूर्या और विक्रम मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. जानकारी के लिए बता दें, फिल्म सरफिरा सूराराई पोत्तरू की हिंदी रीमेक है. उस फिल्म में सूर्या लीड रोल में थे और अब इसके हिंदी रीमेक को प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगरा कर रही हैं जो नेशनल अवॉर्ड विनर हैं. सुधा कोंगरा ने एयरलिफ्ट, बेबी, टॉयलेट एक प्रेम कथा, जय भीम जैसी फिल्में बनाई हैं. लगभग इन सभी फिल्मों में फिल्म में अक्षय कुमार ही नजर आए थे जो सुपरहिट हुई थीं. फिल्म सरफिरा में अक्षय कुमार और रश्मिका मंदाना का रोमांस देखने को मिलेगा. 

अगर बात अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की करें तो 2021 से लेकर 2023 तक अक्षय की कुछ ही फिल्में सफल हुईं और ज्यादातर फ्लॉप रहीं. साल 2023 में अक्षय की फिल्म ओएमजी 2 आई थी जो सफल रही. अब इस साल अक्षय की फिल्म 12 जुलाई 2024 को रिलीज होगी, हालांकि इससे पहले भी अक्षय की फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: टीवी की 'तपस्या' को नसीब नहीं हुआ सच्चा प्यार, दो बार टूटा दिल, तलाक के बाद अब 38 साल की उम्र में तन्हा गुजार रही जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने से है कितनी दूर
‘आवारापन 2’ की 8वें दिन भी धूम, जानें- साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने से है कितनी दूर
Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget