एक्सप्लोरर

जब प्यार में हीरो बन गया आतंकवादी, गाने से लेकर डायलॉग्स तक सब हुए फेमस, दिल को छू गई थी कहानी, नाम पहचाना?

Diljale Unknown Facts: 1996 में अजय देवगन की 'दिलजले' एक कामयाब फिल्म थी. फिल्म में देशभक्ति के साथ एक लव स्टोरी भी दिखाई गई जिसकी कहानी दिल को छू जाने वाली थी. फिल्म के गाने आज भी पसंद किए जाते हैं.

Diljale Unknown Facts: एक्टर अजय देवगन की फिल्में लोग काफी पसंद करते हैं. उनकी हिट फिल्मों में एक वो फिल्म भी थी जो 28 साल पहले रिलीज हुई और उसके गाने आज भी लोग खूब सुनते हैं. देश का कोई पर्व होता है तो इस फिल्म का एक गाना 'मेरा मुल्क मेरा देश' हर तरफ सुनाई देता है. उस फिल्म का नाम 'दिलजले' है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. फिल्म में देशभक्ति की कहानी के साथ एक लव स्टोरी भी दिखाई गई.

अजय देवगन और सोनाली बेंद्रे की इस सफल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. प्यार में कोई आतंकवादी कैसे बन जाता है इसकी कहानी भी दिल को छू जाएगी. चलिए आपको फिल्म की कमाई से लेकर इससे जुड़े दिलचस्प किस्सों तक सबकुछ बताते हैं.


जब प्यार में हीरो बन गया आतंकवादी, गाने से लेकर डायलॉग्स तक सब हुए फेमस, दिल को छू गई थी कहानी, नाम पहचाना?

'दिलजले' की रिलीज को 28 साल पूरे

20 सितंबर 1996 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को हैरी बावेजा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी करण रजदान ने लिखी थी और इसे एसपी क्रिएशन बैनर तले बनाया गया था. फिल्म में अजय देवगन, सोनाली बेंद्रे, मधु, अमरीश पुरी, परमीत शेट्टी, फरीदा जलाल, गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे. ये फिल्म जी5 पर और यूट्यूब पर देख सकते हैं.

'दिलजले' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की हिट फिल्मों में 'दिलजले' का नाम भी शामिल है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म दिलजले का बजट 5 करोड़ रुपए था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 15.80 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया था. फिल्म का वर्डिक्ट हिट था.

'दिलजले' से जुड़ी अनसुनी बातें

फिल्म 'दिलजले' 28 साल पहले सिनेमघरों में दस्तक दी थी. बाद में इसे टीवी पर भी दिखाया गया और अब यूट्यूब पर भी अवेलेबल है. आपने कई बार ये फिल्म देखी होगी लेकिन इससे जुड़ी यहां बताई गई ये बातें शायद ही जानते हों. ये सभी बातें आईएमडीबी के अनुसार बताई जा रही हैं.

1.'दिलवाले' (1994) जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले हैरी बावेजा ने 'दिलजले' बनाई. इस फिल्म के गानों की कैसेट्स ने भी खूब कमाई की थी.

2.सोनाली बेंद्रे का रोल सबसे पहले जूही चावला को ऑफर हुआ था लेकिन डेट्स के कारण बात नहीं बन पाई थी. इसके बाद ये रोल रवीना टंडन को गया तो उनके पास भी डेट्स नहीं मिली तब सोनाली बेंद्रे को रोल ऑफर हुआ.

3.'दिलजले' के मेन विलेन अमरीश पुरी थे जिन्होंने अपने अंदाज से वो किरदार यादगार बना दिया. लेकिन सबसे पहले ये रोल रजा मुराद को ऑफर हुआ था.

4.'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में निगेटिव रोल करने वाले परमीत शेट्टी की इमेज इस फिल्म से बदल गई थी. उनके किरदार को पसंद किया गया था और क्रिटिक्स ने भी उनके अभिनय को सराहा था.

5.'दिलजले' का म्यूजिक अमिताभ बच्चन की कंपनी 'एबीसीएल' बैनर तले तैयार किया था. लेकिन उसी समय उनकी कंपनी को बैंक करप्ट घोषित किया गया और तब आनन-फानन में म्यूजिक टी-सीरीज को बेचा गया. बाकी के गाने इसी बैनर तले तैयार हुए.

यह भी पढ़ें: Ramayana Star Cast Fees: रामानंद सागर की 'रामायण' की स्टार कास्ट में कौन लेता था सबसे ज्यादा फीस? यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन डेढ़ बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', डेढ़ बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
'हैवान आ रहा है...', अक्षय कुमार ने अनोखे अंदाज में सैफ को किया बर्थडे विश
'हैवान आ रहा है...', अक्षय कुमार ने अनोखे अंदाज में सैफ को किया बर्थडे विश
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget