एक्सप्लोरर

ऐश्वर्या राय बच्चन और आठ साल की आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दोनों में कोविड के लक्षण नहीं

अच्छी खबर ये है कि इस बार भी जया बच्चन का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया है. बीते रोज़ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने खुद ही ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वो दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं.

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब आज ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी आठ साल की बेटी आराध्या बच्चन का भी कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. दोनों को कोरोना के लक्षण नहीं हैं. हालांकि अच्छी खबर ये है कि इस बार भी जया बच्चन का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है.

बीएमसी के डॉक्टर ने कहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है. ऐसे में फिलहाल उनका इलाज घर पर ही संभव है. हालांकि अगर कोई तकलीफ होती है तो आगे ज़रूरत के हिसाब से फैसला लिया जाएगा.

बीते रोज़ अभिषेक और अमिताभ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया. हालांकि अस्पताल का कहना है कि दोनों को कोरोना के हल्के लक्षण हैं. बीएमसी अमिताभ के घर को सैनिटाइज़ करने का काम कर रही है.

आपको बता दें कि बीते रोज़ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने खुद ही ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वो दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं. इसके साथ ही बिग बी ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से भी अपील की थी को वो अपना कोरोना टेस्ट कराएं.

हाल ही में अभिषेक बच्चन एक डबिंग स्टूडियो गए थे. इस दौरान वहां वो अपनी वेब सीरीज़ 'ब्रीद 2' के को एक्टर अमित साध से मिले थे. ऐसे में अमित साध ने भी ट्वीट कर कहा है कि वो अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें कोई लक्षण नहीं है और वो अच्छा महसूस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं अमिताभ-अभिषेक, नानावती अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में हैं भर्ती 

अनुपम खेर की मां दुलारी, भाई और भाभी भी हुए कोरोना संक्रमित, मां कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget