एक्सप्लोरर

ऋचा चड्ढा को ट्विटर पर मिली रेप और हत्या की धमकी, ऐसे दिया ट्रोल को जवाब

ऋचा को एक ट्रोल ने ट्विटर पर जान से मारने और बलात्कार करने तक की धमकी दी. लेकिन न तो ऋचा इन धमकियों से डरीं और न ही उन्होंने इस पर चुप्पी साधी. ऋचा ने ट्वीट की धमकियों का स्क्रीन शॉट लेते हुए ट्विटर पर उसकी शिकायत कर इनपर लगाम लगाने की मुहिम छेड़ दी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं, लेकिन कभी-कभी ट्रोल्स अपनी हदें पार भी कर जाते हैं. ऐसे ट्रोल्स को कुछ एक्ट्रेसेस इग्नोर कर देती हैं, लेकिन कुछ ऋचा चड्ढा जैसी बोल्ड भी होती हैं जो ऐसे ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब देती हैं. ऋचा को एक ट्रोल ने ट्विटर पर जान से मारने और बलात्कार करने तक की धमकी दी. लेकिन न तो ऋचा इन धमकियों से डरीं और न ही उन्होंने इस पर चुप्पी साधी. ऋचा ने ट्वीट की धमकियों का स्क्रीन शॉट लेते हुए ट्विटर पर उसकी शिकायत कर इनपर लगाम लगाने की मुहिम छेड़ दी. कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर करते हुए ऋचा ने ट्वीट किया ''हेय ट्वीप्स, मैं टार्गेट किए जाने या फिर गाली दिए जाने की परवाह नहीं करती,देश में इतनी बेरोजगारी है अगर कोई 10 रुपए लेकर एक ट्वीट कर रहा है तो इसके लिए मैं उन्हें जज नहीं करने जा रही. लेकिन रेप और हत्या की धमकी? कम ऑन ट्विटर इंडिया''. ऋचा चड्ढा को ट्विटर पर मिली रेप और हत्या की धमकी, ऐसे दिया ट्रोल को जवाब इसके बाद ऋचा ने एक और ट्वीट किया ''प्रिय बेरोजगार, दस रुपए के ट्रोल, मैं आपको याद दिला दूं कि आप सब एक जैसे हैं. और मेरे साथ ये करन की न सोचें. मैंने गाली देने वालों का ठेका नहीं लिया हुआ है. सभी गालियां गलत हैं और बेहद डरावनी भी. '' ऋचा चड्ढा को ट्विटर पर मिली रेप और हत्या की धमकी, ऐसे दिया ट्रोल को जवाब ऋचा चड्ढा की इस पहल को इंडस्ट्री से सपोर्ट भी मिला. एक्ट्रेस पूजा भट्ट सबसे पहले ऋचा का समर्थन करती दिखीं. उन्होंने ट्वीट किया  ''तुम्हें इसकी शिकायत करनी चाहिए. ट्विटर को इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए. वो ऐसे लोगों को खुला मंच नहीं दे सकते जो लोगों को हत्या के लिए धमका रहे हैं और एक महिला को रेप की धमकी दे रहे हैं. '' सिर्फ पूजा ही नहीं बल्कि स्वरा भास्कर, पुलकित सम्राट ने भी यहां ऋचा का समर्थन किया.

Stand for humanity. Stand for what's right.

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
'कॉफी विद करण 9': बेटी राहा से क्यों होती है वरुण धवन की लड़ाई? रणबीर कपूर की तारीफ में कही ये बात
आखिर अपनी दो साल की बेटी से क्यों लड़ते हैं वरुण धवन? रणबीर कपूर को देखकर होती है शर्मिंदगी
CA बनना चाहते थे सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, एसडी बर्मन के फोन ने बदल दी लाइफ
CA बनना चाहते थे अभिजीत भट्टाचार्य, एसडी बर्मन के फोन ने बदल दी लाइफ
3-3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी, किस्से विनोद मेहरा के
विनोद मेहरा: 3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget