एक्सप्लोरर

कोरोना ने ली 35 साल के मशहूर यूट्यूबर और एक्टर राहुल वोहरा की जान

अभिनेता राहुल वोहरा 35 साल के थे. मौत से कुछ घंटों पहले उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि अगर उन्हें अच्छा इलाज मिल जाता तो वे भी बच जाते. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी सारी जानकारी साझा की थी.

मुंबई: कोरोना से संक्रमित लोकप्रिय यूट्यूबर, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और एक अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान रखनेवाले राहुल वोहरा ने दिल्ली के द्वारका स्थित आयुष्मान अस्पताल में आज सुबह तकरीबन 6.30 दम तोड़ दिया. वो महज 35 साल के थे.

उल्लेखनीय है कि राहुल वोहरा 8 दिन तक दिल्ली में ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती थे मगर वो अस्पताल के इलाज से नाखुश थे. ऐसे में अपनी दिनों-दिन बिगड़ती तबीयत के चलते वो किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवाना चाहते थे. इस सिलसिले में उन्होंने‌अपनी मौत से एक दिन पहले ही फेसबुक पोस्ट में लिखा था - "मुझे भी ट्रीटमेंट अच्छा मिल जाता तो मैं भी बच जाता, तुम्हारा Irahul Vohra". इस पोस्ट में उन्होंने अपने अस्पताल से संबंधित तमाम डीटेल्स डालने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी टैग किया था.


कोरोना ने ली 35 साल के मशहूर यूट्यूबर और एक्टर राहुल वोहरा की जान

रविवार की दोपहर को राहुल वोहरा के अंतिम संस्कार से लौटे अस्मिता थिएटर ग्रुप के प्रमुख और निर्देशक अरविंद गौड़ ने राहुल की मौत के सिलसिले में एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "राहुल को शनिवार को ही हमने राजीव गांधी अस्पताल से निकालकर दिल्ली के द्वारका स्थित आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया था. मगर अफसोस की बात है कि इसके बावजूद भी हम राहुल को नहीं बचा सके."

अरविंद ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "कोरोना की वजह से राहुल के फेफड़े 95 फीसदी तक क्षतिग्रस्त हो चुके थे. एक हफ्ते पहले बुखार और कोरोना के अन्य लक्षणों के चलते वो राजीव गांधी अस्पताल में दाखिल हुए थे."

राहुल ने 4 म‌ई‌ को अस्पताल में भर्ती होने के बाद फेसबुक पोस्ट पर लिखा था, "मैं कोविड पॉजिटिव हूं. एडमिट हूं. लगभग चार दिनों से कोई रिकवरी‌ नहीं है. क्या कोई ऐसा अस्पताल है जहां ऑक्सीजन बेड मिल जाए... क्योंकि यहां मेरा ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा है और कोई देखने वाला नहीं है."

एक चर्चित यूट्यूबर बनने से पहले राहुल 2006 से 2011 के बीच अरविंद गौड़ के थिएटर ग्रुप से जुड़े रहे और इस बीच राहुल ने उनके‌ साथ कई नाटकों में काम किया था. उन्होंने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'अनफ्रीडम' में भी काम किया था. उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखनेवाले राहुल वोहरा को वर्तमान की सामाजिक परिस्थितियों व मुद्दों पर वीडियोज बनाने के लिए जाना जाता था. उनके बनाये 'तलाक', 'पाकिस्तान चले जाओ', 'वो हमारे कभी‌ नहीं हो सकते' जैसे वीडियोज काफी लोकप्रिय हुए थे.

अरविंद कहते हैं, "वो एक बेहद ही प्रतिभाशाली कलाकार और एक बहुत ही होनहार छात्र था. अभी पिछले साल ही ही उसकी शादी हुई थी. वो अपनी मां का अकेला बेटा था और उसकी एक बहन भी है. उसके अंतिम संस्कार से लौटने के बावजूद मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि वो हमारे बीच से यूं चला गया है."

Mother's Day के मौके पर Rhea Chakraborty ने शेयर की मां के साथ बचपन की तस्वीर, लिखी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget