एक्सप्लोरर

'संजू' देखने बाद बॉलीवुड स्टार्स ने ट्विटर पर दिया रिएक्शन, आमिर खान का ट्वीट है बेहद खास

'संजू' देख खुश हुए बॉलीवुड सितारें, सोशल मीडिया दिए रिएक्शन में जमकर की रणबीर कपूर और विकी कौशल की तारीफें.

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' कल रिलीज हो गई हैं. ऐसे में दर्शकों से लेकर फिल्म समीक्षकों तक सभी इस फिल्म की तारीफें करने में लगे हुए हैं. इस मामले में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी किसी से पीछे नहीं हैं. फिल्म देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि ये रणबीर कपूर के अब तक के करियर की सबसे अच्छी फिल्म है. फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है. ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही फैंस में इस फिल्म और रणबीर कपूर के लुक को लेकर बेहद उत्साह बना हुआ था. ऐसे में फिल्म की रिलीज के बाद बॉलीवुड सितारों ने भी ये फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर फिल्म और रणबीर की काफी तारीफें कर रहे हैं. ऐसे में रणबीर कपूर के लिए आमिर खान का रिएक्शन बेहद खास हो सकता है.

Sanju Movie Review: संजय दत्त की 'बैड ब्वॉय' इमेज सुधारने की कोशिश में चमक गए रणबीर कपूर

यूं तो आमिर खान सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव रहते हैं लेकिन 'संजू' देखने के बाद वो अपना रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाए. आमिर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जबरदस्त संजू! बाप बेटे की और दो दोस्तों की बेहद खास स्टोरी. रणबीर बेहतरीन हैं और विकी कौशल मेरे दिमाग पर छा गए! शुक्रिया राजू एक और मनोरंजन और जबरदस्त फिल्म के लिए, लव. ए." बता दें कि आमिर खान राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म '3 इ़डियट्स' और 'पीके' में काम कर चुके हैं.

वहीं डायरेक्ट और प्रोड्यूसर करण जौहर की बात करें तो उन्होंने फिल्म देखने के बाद ट्वीट किया, "विकी कौशल बेहद चमकता हुआ सितारा बनकर उभरने वाले हैं. ऐसा कुछ भी नहीं जो ये टैलेंटिड सितारा नहीं कर सकता!! उन्होंने एक खास दोस्त का किरदार भावनाओं का हगराई में जाकर निभाया है!! उन्होंने अपने किरदार से मुझे रुला दिया... जबरदस्त!!!"

मेघना गुलजार ने ट्वीट किया, "संजू एक बेहद उलझी हुई लाइफ है जिसे राजकुमार हिरानी ने काफी अच्छे तरीके से परदे पर उकेरा है. रणबीर कपूर और विकी कौशल दोनों ने बेहतरीन काम किया है!"

शबाना ने ट्वीट किया, "ऋषि कपूर, 'संजू' में रणबीर का कितना शानदार अभिनय..भावनात्मक दृश्यों में कहीं भी चूके बिना उन्होंने संजय दत्त की भूमिका को बखूबी निभाया है. शाबास." उन्होंने कहा, "उनके किरदार को विक्की कौशल का बखूबी साथ मिला है."

इस पर ऋषि ने जवाब दिया, "धन्यवाद. हर समय आपने हम सबको प्रोत्साहित किया है, लेकिन इस बार ज्यादा अच्छा लग रहा है, क्योंकि आपने रणबीर के बारे में बात की है. मैंने फिल्म अभी नहीं देखी है, जैसे ही लौटूंगा, इसे देखूंगा."

शबाना ने इस पर कहा, "आपको उस (रणबीर) पर बहुत गर्व होगा और नीतू तो रो देंगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को दिल्ली HC से झटका, फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने की अर्जी ठुकराई
सौरव गांगुली को दिल्ली HC से झटका, फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर नहीं लगी रोक
'मनिंदर बुट्टर पिट के गया था...', वीडियो में कहते दिखे सुबोध उनियाल, मीका सिंह बोले- मंत्री जी, ये अपमानजनक है
'मनिंदर बुट्टर पिट के गया था...', मीका सिंह ने दिखाई मंत्री सुबोध उनियाल की नई वीडियो
'रिया ने मुझे फोन किया था...' अस्पताल में सुशांत को स्मिता जयकार ने दिया था ये ऑफर, चल रहा था डिप्रेशन का इलाज
'रिया ने मुझे फोन किया था...' अस्पताल में सुशांत को स्मिता जयकार ने दिया था ये ऑफर
अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली जान से मारने की धमकी, आत्मघाती हमले की दी चेतावनी
अमिताभ बच्चन-दिलजीत दोसांझ को मिली जान से मारने की धमकी, आत्मघाती हमले की चेतावनी

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget