एक्सप्लोरर

71st National Film Awards Highlights: शाहरुख खान को 'जवान' और विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' के लिए मिला पहला नेशनल अवॉर्ड

National Film Awards Highlights: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से की जा रही है. यहां जानिए कौन से एक्टर और फिल्मों को ये अवॉर्ड मिला है.

LIVE

Key Events
71st National Film Awards Updates Rashtriya Film Puraskar Winners Complete List Best Film Actor 71st National Film Awards Highlights: शाहरुख खान को 'जवान' और विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' के लिए मिला पहला नेशनल अवॉर्ड
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव
Source : X

Background

National Film Awards Live: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा आज थोड़ी ही देर में होने वाली है. इसकी घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से की जाएगी. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी को दिया जा सकता है. दोनों को इस सम्मान के दावेदारों में सबसे मजबूत स्थिति में देखा जा रहा है.

2023 की फिल्मों को दिए जाएंगे 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स

दरअसल कोरोना महामारी के चलते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को देने में जो देरी हुई वो अभी तक सुधर नहीं पाई है. इसलिए इस बार जो अवॉर्ड्स दिए जाएंगे वो 2023 की फिल्मों के लिए दिए जाएंगे. जैसे 2024 में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 में आई फिल्मों के लिए दिए गए थे.

कहां होगी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में हो रही है. जहां पर प्रेस वार्ता के दौरान शाम 6 बजे से ज्यूरी मेंबर्स अलग-अलग कैटेगरीज के विनर्स की औपचारिक घोषणा शुरू कर दी है.

विक्रांत मैसी को किस फिल्म के लिए मिल सकता है अवॉर्ड

साल 2023 में आई लो बजट फिल्म जो बिना किसी प्रमोशन और शोर-शराबे के देखभर में पसंद की गई, वो थी 12th Fail. इस फिल्म में एक्टर की शानदार परफॉर्मेंस को सबने पसंद किया था. इस फिल्म के लिए विक्रांत को इस सम्मा का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

इसके अलावा, विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी 12th Fail बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर समेत कई दूसरी कैटेगरीज में भी अवॉर्ड जीत सकती है. ये फिल्म आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष पर आधारित है. फिल्म को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब पसंद किया था.

रानी मुखर्जी को किस फिल्म के लिए मिल सकता है अवॉर्ड

बॉलीवुड की सबसे उम्दा एक्ट्रेस इस रेस में सबसे आगे हैं. 2023 में आई उनकी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड्स के लिए चुना जा सकता है. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर के लिए चुना जा सकता है. तो वहीं रानी मुखर्जी एक्ट्रेसेस में सबसे आगे हैं. 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है जिसमें एक विदेश में रह रही एक हिंदुस्तानी मां के संघर्ष को दिखाया गया है.

 

23:09 PM (IST)  •  01 Aug 2025

71st National Film Awards Live: बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख ने कहा शुक्रिया, बोले- ये रिमाइंडर है कि मैं आगे बढ़ता रहूं

शाहरुख खान ने अपने एक्स अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की है. साथ ही, शुक्रिया कहा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- 'नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करने के लिए मैं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और ज्यूरी को धन्यवाद देता हूं. साथ ही, भारत सरकार का भी धन्यवाद. मैं अपने ऊपर बरस रहे इस प्यार से बहुत खुश हैं. '

साथ ही, वीडियो में शाहरुख ने कहा, 'नेशनल अवॉर्ड सिर्फ अचीवमेंट के बारे में नहीं है, बल्कि ये याद दिलाता है कि मैं जो करता हूं उसका कुछ मतलबा है. ये मुझे मेहनत करने और आगे बढ़ने के लिए कहता है.'

21:02 PM (IST)  •  01 Aug 2025

71st National Film Awards Live: 'कटहल' को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड, तो प्रोड्यूसर ने ऐसे किया धन्यवाद

साल 2023 में आई फिल्म 'कटहल' को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा कपूर ने कहा है कि - 'जब भी भारत के दिल से निकली किसी कहानी को सम्मान मिलता है, तो यह हर उस आवाज़ की जीत होती है जो सुनी जानी चाहिए'.

उन्होंने कहा कि वो इस अवॉर्ड को पाकर सम्मानित महसूस कररही हैं और इसके लिए आभारी हैं. उन्होंने फिल्म डायरेक्टर यशोवर्धन मिश्रा और कोराइटर अशोक मिश्रा को एक ऐसी कहानी गढ़ने के लिए हार्दिक बधाई भी दी.

इसके अलावा उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स और एकता कपूर और शोभा कपूर का भी शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया समेत फिल्म से जुड़ी पूरी टीम को भी धन्यवाद कहा है.

कपूर ने साथ ही फिल्म की एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्हें भी बधाई और धन्यवाद दिया है. उन्होने कहा, 'आपने महिमा को इतनी बारीकी, गर्मजोशी और अटूट शक्ति के साथ जीवंत कर दिया, दिल जीत लिया! इस कहानी को इतनी शालीनता, प्रामाणिकता और शांत शक्ति के साथ आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद.'

आखिर में गुनीत ने कहा, 'यह जीत हर उस कहानीकार के लिए है जो करीब से देखने और महत्वपूर्ण कहानियां कहने का साहस करता है.'

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Peddi Trailer Release Date & Time: राम चरण की 'पेड्डी' का ट्रेलर कब और कितने बजे होगा रिलीज? यहां हैं पूरी डिटेल
राम चरण की 'पेड्डी' का ट्रेलर कब और कितने बजे होगा रिलीज? यहां हैं पूरी डिटेल
जब ठंड से कांपते बच्चे को संजय दत्त ने दी थी अपनी नई जैकेट, भावुक हो गए थे पिता सुनील दत्त 
जब ठंड से कांपते बच्चे को संजय दत्त ने दी थी अपनी नई जैकेट, भावुक हो गए थे पिता सुनील दत्त 
Sunday Box Office: साउथ की इस फिल्म के आगे फीकी साबित हुई 'पति पत्नी और वो दो', 'आखिरी सवाल' ने तोड़ा दम, जानें- संडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
संडे को साउथ की इस फिल्म के आगे फीकी साबित हुई 'पति पत्नी और वो दो', जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
25 साल के करियर में खुद को बदलते रहे रणदीप हुड्डा, तभी इंडस्ट्री में मिल रहे नए रोल
25 साल के करियर में खुद को बदलते रहे रणदीप हुड्डा, तभी इंडस्ट्री में मिल रहे नए रोल

वीडियोज

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक में चौंकाने वाला खुलासा | CBI | NTA | Breaking News
Kerala CM Oath Ceremony: VD Satheesan के हाथ में केरल की कमान, ली शपथ | Breaking
Iran-US War Update : चीन दौरे के बाद फिर एक्टिव हुआ ट्रंप का धमकी मोड | Strait of Hormuz
Iran-US War Update : ट्रंप की धमकी ने ईरान को दहलाया! | Strait of Hormuz | | Breaking | Trump
Kerala CM Oath Ceremony: VD सतीशन आज लेंगे केरल के CM पद की शपथ | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
आनंद मोहन ने जदयू को कहा थैली की पार्टी, अब JDU का बड़ा बयान- 'आपकी पत्नी को…'
आनंद मोहन ने जदयू को कहा थैली की पार्टी, अब JDU का बड़ा बयान- 'आपकी पत्नी को…'
'अगले 6 महीने में...', तमिलनाडु CM थलापति विजय पर DMK नेता के बयान से मची खलबली, स्टालिन को लेकर कर दिया बड़ा दावा
तमिलनाडु CM थलापति विजय पर DMK नेता के बयान से मची खलबली, स्टालिन को लेकर कर दिया बड़ा दावा
RCB से हार के बाद बेहद मायूस प्रीति जिंटा, श्रेयस अय्यर से बातचीत के दौरान की तस्वीर वायरल
RCB से हार के बाद बेहद मायूस प्रीति जिंटा, श्रेयस अय्यर से बातचीत के दौरान की तस्वीर वायरल
Explained: वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे आम लोग, जानें पूरा मामला
वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे लोग
Drishyam 3 Advance Booking: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का रिलीज से पहले भौकाल, धुआंधार बिक रहे टिकट, जानें- एडवांस बुकिंग में कितना कर डाला कलेक्शन
दुनियाभर में धुआंधार बिक रहे 'दृश्यम 3' के टिकट, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Impact of Weak Monsoon El Nino 2026 : इस बार कमजोर रह सकता है मॉनसून, जानें किन फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर?
इस बार कमजोर रह सकता है मॉनसून, जानें किन फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर?
Motion Sickness Symptoms: कुछ लोगों को ट्रैवल करते ही क्यों आती है उल्टी, किस वजह से होता है ऐसा?
कुछ लोगों को ट्रैवल करते ही क्यों आती है उल्टी, किस वजह से होता है ऐसा?
Embed widget