एक्सप्लोरर

US Presedential Election: बाइडन-हैरिस की जीत से खुश बॉलीवुड सितारे, यूं दे रहे हैं बधाईयां

भारतीय फिल्म बिरादरी की हस्तियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके जो बाइडन और उनकी साथी व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सोशल मीडिया पर बधाई दी.

भारतीय फिल्म बिरादरी की हस्तियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके जो बाइडन और उनकी साथी व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सोशल मीडिया पर बधाई दी. बाइडन और हैरिस की उपलब्धि को एक आकर्षक उदाहरण बताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने सभी लड़कियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित किया.

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "अमेरिका ने रिकॉर्ड तोड़ संख्या में अपनी आवाज बुलंद की और फैसला सभी के सामने है.. सभी के मत मायने रखते हैं. मैं उन सभी की सराहना करती हूं, जिन्होंने लोकतंत्र के कार्य करने के तरीके में इतना शक्तिशाली प्रदर्शन किया. अमेरिका में इस चुनाव को देखना आश्चर्यजनक था. राष्ट्रपति चुनाव के लिए बधाई जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पहली महिला उपराष्ट्रपति. बड़े सपने देखो लड़कियों. कुछ भी हो सकता है."

उनके पोस्ट मे उन्होंने दिल वाले इमोजी के साथ हैशटैगडेमोक्रेसीरॉक्स टैग किया था. उन्होंने "बधाई हो अमेरिका" के साथ अपना पोस्ट खत्म किया.

अभय देओल ने एक मजेदार इंस्टाग्राम मीम पोस्ट किया है, जिसमें स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को गुलेल से ट्रंप को फेकते हुए दर्शाया गया है. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हां. यह हुआ."

रितेश देशमुख ने भी अपने विचारों को देशी तड़के के साथ साझा किया. उन्होंने अपने माइक्रोब्लोगिंग साइट पर लिखा, "अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना. इर्र. ओके बाई-देन."

इस 30 अक्टूबर को उद्यमी गौतम किचलू से शादी करने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा, "पहली महिला और पहली दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति का चुनाव जीतने के लिए कमला हैरिस को बधाई. प्रेरणा."

वहीं गौहर खान ने ट्विटर पर लिखा, "ईश्वर अमेरिका को आशीर्वाद दें."

US Presedential Election: बाइडन-हैरिस की जीत से खुश बॉलीवुड सितारे, यूं दे रहे हैं बधाईयां

फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने लिखा, "मेरे शब्दों को चिह्न्ति करें यह पहला अमेरिकी राष्ट्रपति होगा, जो कार्यालय के बाहर आकर काम करेगा."

श्रुति सेठ ने लिखा, "हे भगवान अमेरिका. मैं अभी तुम्हें किस करना चाहती हूं. हैशटैगबाइडनहैरिस2020."

निमृत कौर ने लिखा, "एक नई सुबह की बधाई .. और आम आदमी की इच्छाशक्ति जो इसे देखती है."

फिल्म निर्माता-अभिनेता कुणाल कोहली ने अपने ट्वीट में अमेरिका में बदलती हवाओं की सराहना की. उन्होंने लिखा, "बहुत अच्छा अमेरिका. एक दिन हम भी इसी तरह जश्न मनाएंगे. अपना टाइम आएगा."

डोनाल्ड ट्रंप को हराकर जो बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने, वहीं कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, ICU में इलाज जारी
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, ICU में इलाज जारी
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं

वीडियोज

Pushpa 3 में Villan Salman Khan का सामना करेंगे Allu Arjun, South और Bollywood का दमदार Combo!
Noida Engineer Death: चश्मदीद ने क्यों बदला बयान? पुलिस ने बनाया दबाव! | Yuvraj Mehta
Bahraich में फिर गरजा बुलडोजर! नेपाल बॉर्डर पर अवैध निर्माणों किया ध्वस्त | CM Yogi | UP | Breaking
Sambhal हिंसा के गुनहगारों की खैर नहीं! Shariq Satha के घर की कुर्की का LIVE वीडियो आया सामने
Chitra Tripathi: आर-पार की जंग, 'स्वामी- सिस्टम' में भिड़ंत | Shankaracharya Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, ICU में इलाज जारी
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, ICU में इलाज जारी
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
Cancer In Men: पुरुषों का 'साइलेंट किलर' है बिना आहट आने वाला यह कैंसर, 50 की उम्र के बाद सबसे ज्यादा खतरा
पुरुषों का 'साइलेंट किलर' है बिना आहट आने वाला यह कैंसर, 50 की उम्र के बाद सबसे ज्यादा खतरा
क्या पति और पत्नी साथ भरेंगे ITR तो ज्यादा होगी बचत, क्या बदलाव करने जा रही सरकार?
क्या पति और पत्नी साथ भरेंगे ITR तो ज्यादा होगी बचत, क्या बदलाव करने जा रही सरकार?
Embed widget