एक्सप्लोरर

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इन सहूलियतों की मांग

फिल्म व टीवी इंडस्ट्री से जुड़े निर्माताओं व निर्देशकों की संस्थाओं के अलावा प्रमुख मनोरंजन चैनल्स को मिलाकर बनी समन्वय समिति द्वारा उद्धव ठाकरे को लिखे खत में जरूरतमंद दिहाड़ी मजदूरों, तकनीशियनों और जूनियर आर्टिस्ट्स को आर्थिक सहायता पहुंचाये जाने की अपील की गई है.

मुम्बई और महाराष्ट्र में 15 अप्रैल से 1 मई तक लॉकडाउन से जुड़ी पाबंदियों के मद्दनेजर किसी भी फिल्म, टीवी सीरियल्स और वेब शोज की शूटिंग करने की इजाजत नहीं होगी. ऐसे में इंडस्ट्री के मजदूरों,‌ तकनीशियनों और कलाकारों से जुड़े तमाम संस्थाओं ने साझा तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खत लिखकर कुछ जरूरी सहूलियतों की मांग की है.

फिल्म व टीवी इंडस्ट्री से जुड़े निर्माताओं व निर्देशकों की संस्थाओं के अलावा प्रमुख मनोरंजन चैनल्स को मिलाकर बनी समन्वय समिति द्वारा उद्धव ठाकरे को लिखे खत में जरूरतमंद दिहाड़ी मजदूरों, तकनीशियनों और जूनियर आर्टिस्ट्स को आर्थिक सहायता पहुंचाये जाने की अपील की गई है. खत में इंडस्ट्री में ऐसे हजारों संघर्षरत लोगों के लिए किसी तय राशि की मांग करने की बजाय इसका फैसला सरकार पर छोड़ दिया गया है कि वो ऐसे लोगों को कितनी राशि मुहैया कराने की इच्छुक है.

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने‌ इस मसले पर एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा, 'इंडस्ट्री में कम से कम 50,000 दिहाड़ी मजदूर, तकनीशियन और जूनियर कलाकार ऐसे हैं जिन्हें सख्त तौर पर आर्थिक सहायता जरूरत है. अगर सरकार इंडस्ट्री के लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए मान जाती है तो हम सरकार को ऐसे लोगों के तमाम डिटेल्स मुहैया कराएंगे.'

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में लागू कोरोना से संबंधित नई पाबंदियों के ऐलान के दौरान उद्धव ठाकरे ने रिक्शा चालकों, हॉकरों को 1500-1500 रुपये देने का ऐलान कर उन्हें आर्थिक सहायता देने और 7 करोड़ लोगों को अनाज मुहैया कराने की बात कही थी.

बहरहाल, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की ओर से ऐसे फिल्मों और टीवी सीरियल्स के पोस्ट प्रोडक्शन को जारी रखने देने भी की मांग की गई है जिनकी शूटिंग हो चुकी है. खत में कहा गया है कि चूंकि पोस्ट प्रोडक्शन का काम बंद माहौल में कम से कम लोगों की मौजूदगी में होता है तो ऐसे में पोस्ट प्रोडक्शन का काम करना पूरी तरह से सुरक्षित है. इससे शूट हो चुके फिल्मों को पूरा करने व  सीरियल्स के नये एपिसोड्स को पूरी तरह से तैयार कर प्रसारित करने में भी काफी मदद मिलेगी.

मनोरंजन इंडस्ट्री की ओर से इंडस्ट्री से जुड़े तमाम मजदूरों, तकनीशियनों और कलाकारों के वैक्सीनेशन को भी प्राथमिकता देने की मांग की गई है. इसके तहत मुम्बई के फिल्मसिटी और मुम्बई से सटे मीरा-भायंदर इलाकों में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किये जाने की अपील भी इस खत में की गई है. 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे इस खत में इंडस्ट्री से जुड़े तमाम मजदूरों, तकनीशियनों और कलाकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स का दर्जा दिये जाने की गुजारिश भी की गई है.

इन मांगों के अलावा सरकार से पहले से ही निर्माणाधीन फिल्म व टीवी सीरियल्स के सेट्स के काम पूरा करने की अनुमति देने की भी बात कही गई है. ऐसा नहीं करने की सूरत में फिल्म‌ व टीवी निर्माताओं को करोड़ों के आर्थिक नुकसान झेलने व प्रवासी मजदूरों का काम छिन जाने का हवाला भी इस खत में दिया गया है.

महाराष्ट्र सरकार से उपरोक्त तमाम तरह की सहूलियतें मांगनेवाले इस खत में कोरोना की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किये जाने और फिल्म व टीवी इंडस्ट्री की तरफ से पूरा सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle BO Day 7 Live Updates: 7वें दिन भी बरकरार है ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 9 बजे तक 91 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 7वें दिन भी बरकरार है ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 9 बजे तक 91 करोड़ के हुई पार
'सहर होने को है' में ऋषिता कोठारी को रिप्लेस करेगी ये एक्ट्रेस, पार्थ समथान संग स्क्रीन पर दिखेगी केमिस्ट्री
'सहर होने को है' में ऋषिता कोठारी को रिप्लेस करेगी ये एक्ट्रेस, पार्थ समथान संग स्क्रीन पर दिखेगी केमिस्ट्री
'अलायंस' में वंशज सिंह पर भड़क उठे कुशल टंडन, धमकी देकर कहा- 'बच्चों को सबक सिखाना जरूरी है'
'अलायंस' में वंशज सिंह पर भड़क उठे कुशल टंडन, धमकी देकर कहा- 'बच्चों को सबक सिखाना जरूरी है'
स्ट्रगल से शुरू हुआ था सरोज खान का सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'
स्ट्रगल से शुरू हुआ था सरोज खान का सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget