Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
Netflix की Super Subbu एक ऐसी सीरीज है जो Sex Education जैसे गंभीर विषय को बेहद आसान, साफ और मनोरंजक तरीके से समझाती है। कहानी Subbu नाम के एक अस्थायी शिक्षक की है, जिसे नौकरी पक्की करने के लिए एक गांव में जाकर लोगों को Sex Education देनी होती है। मजेदार बात यह है कि खुद Subbu को भी इस विषय की ज्यादा जानकारी नहीं होती। इसके बाद शुरू होता है हंसी और सीख से भरा सफर। सीरीज में कहीं भी अश्लील भाषा या डबल मीनिंग जोक्स का सहारा नहीं लिया गया है। Sundeep Kishan ने Subbu के किरदार को शानदार तरीके से निभाया है। Murali Sharma, Mithila Palkar और Maanasa Choudhary भी अपने-अपने रोल में प्रभावित करते हैं। निर्देशक Mallik Ram ने इस संवेदनशील विषय को बेहद संतुलित ढंग से पेश किया है। सात एपिसोड वाली यह सीरीज मनोरंजन के साथ एक जरूरी सामाजिक संदेश भी देती है। मेरी तरफ से इसे 5 में से 3 स्टार
























