India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकायची के बीच हुई उच्चस्तरीय वार्ता में भारत और जापान ने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रक्षा, सेमीकंडक्टर, ऊर्जा सुरक्षा, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोटेक, स्वास्थ्य, निवेश और अगली पीढ़ी की मोबिलिटी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जापान भारत की विकास यात्रा का अहम साझेदार रहा है और आने वाले वर्षों में दोनों देश तकनीक, निवेश और आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में मिलकर नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे। बैठक के दौरान भारत में जापानी निवेश बढ़ाने, रक्षा तकनीक के सह-विकास और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी सहमति बनी।

























