एक्सप्लोरर

छोटी सी उम्र में उर्मिला मातोंडकर ने किया था साउथ की फिल्म से डेब्यू, अब भी दिखती हैं बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने अपनी अदाकारी के चलते करोड़ों दिलों पर राज किया. उर्मिला ने 90 के दशक में लगभग हर बड़े निर्माता-निर्देशक और एक्टर के साथ काम किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने अपनी अदाकारी के चलते करोड़ों दिलों पर राज किया. उर्मिला ने 90 के दशक में लगभग हर बड़े निर्माता-निर्देशक और एक्टर के साथ काम किया. लेकिन उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' (Rangeela). आज भी उर्मिला को इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए याद किया जाता है. वैसे तो 'रंगीला' गर्ल उर्मिला मातोंडकर ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर का आग़ाज़ किया था. कम ही लोगों को पता है कि उर्मिला ने साल 1980 में श्रीराम लागू की मराठी फिल्म 'जाकोल' से करियर की शुरुआत की थी. उस वक्त उर्मिला की उर्म कुल 6 साल थी.

urmila

फिर 3 साल बाद यानि साल 1983 में उन्हें फिल्म 'मासूम' में देखा गया और इस फिल्म में भी उर्मिला की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई. साल 1989 में उर्मिला ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर कमल हासन के साथ मलयालम फिल्म 'चाणक्यन' में काम किया और उर्मिला की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. साउथ सिनेमा में खूब नाम कमाने के बाद उर्मिला ने सनी देओल (Sunny Deol) के साथ फिल्म 'नरसिम्हा' और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ 'चमत्कार' में काम किया और फिर उनकी लाइफ में एक ऐसा मोड आया जिसने देखते ही देखते उर्मिला को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में ला खड़ा किया.

छोटी सी उम्र में उर्मिला मातोंडकर ने किया था साउथ की फिल्म से डेब्यू, अब भी दिखती हैं बेहद खूबसूरत

हम बात कर रहे हैं राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' की. इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर के साथ आमिर खान (Aamir Khan) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) अहम भूमिका में थे. इस फिल्म ने उर्मिला के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. 'रंगीला' सुपरहिट हुई और उर्मिला रातों रात स्टार बन गई. इस फिल्म ने ना सिर्फ उर्मिला के करियर को बनाया बल्कि डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को भी हिट डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया.'रंगीला' के बाद उर्मिला ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त', 'सत्या', 'प्यार तूने क्या किया', 'दौड़', 'कौन', 'जंगली', 'भूत' और 'एक हसीना' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया और इन सभी फिल्मों में उर्मिला के काम की जमकर तारीफ हुई. उस दौरान उर्मिला और राम गोपाल वर्मा के अफेयर के चर्चे भी होने लगे.

छोटी सी उम्र में उर्मिला मातोंडकर ने किया था साउथ की फिल्म से डेब्यू, अब भी दिखती हैं बेहद खूबसूरत

सूत्रों के मुताबिक, इंडस्ट्री में राम गोपाल वर्मा के ज्यादा दोस्त नहीं रहे. वहीं उर्मिला का नाम राम गोपाल वर्मा के साथ जुड़ने के कारण बॉलीवुड के कई बड़े फिल्म मेकर्स अपनी फिल्म में उर्मिला को कास्ट करने से कतराने लगे. फिर एक वक्त आया जब रामू ने भी उर्मिला को लेकर फिल्में बनाना बंद कर दिया, जिसके बाद उर्मिला फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरह से गायब हो गई. बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद उर्मिला ने साल 2016 में अपने से उम्र में 10 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर से शादी की. मोहसिन एक बिजनेसमैन हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
Awarapan 2 Box Office Day 1: ' सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कमाई करेगी 'आवारापन 2' , बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी मचाएंगे गदर
'आवारापन 2' की आंधी में उड़ेगी सनी देओल की फिल्म, 'बंटवारा 1947' से 300% ज्यादा कमाई करेगी
'मैंने कुछ गलत नहीं किया...', वायरल वीडियो पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, रेड कार्पेट पर महिला फैन ने किया था जबरन किस
वायरल वीडियो पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, रेड कार्पेट पर महिला फैन ने किया था जबरन किस
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget