एक्सप्लोरर

पीएम की अपील पर दीये के साथ लोगों ने जलाए पटाखे तो गुस्से में दिखीं सोनम कपूर

पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह 5 अप्रैल को रात बजे, 9 मिनट के लिए अपने घरों की लाइट ऑफ करके कैंडल जलाएं. लेकिन कुछ लोगों ने दिये के साथ पटाखे जलाए.

पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग दिखाने की अपील की थी. पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह 5 अप्रैल को रात बजे, 9 मिनट के लिए अपने घरों की लाइट्स ऑफ करके, दीये, टॉर्च और कैंडल्स जलाएं. लेकिन कई जगहों पर लोगों ने पटाखे भी जलाने शुरू कर दिए. इस बात से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कूपर और दिव्या दत्ता काफी गुस्से में दिखीं. दोनों ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की.

सोनम कपूर ने ट्वीट कर लिखा, "लोग पटाखे फोड़ रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए कुत्ते भी बाहर टहल रहे हैं. क्या लोग इसे दीवाली समझ रहे हैं? मैं सच में कन्फ्यूज हो गई हूं.". वहीं दिव्या दत्ता ने लोगों द्वारा पटाखे जलाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा, "दोस्तों दीये जलाने को कहा था, पटाखे फोड़ने को नहीं. क्या चीज समझ नहीं आती है?"

दोनों के ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. सोनम और दिव्या अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करती रहती हैं. दोनों के इस ट्वीट पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं.

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है. इससे पहले पीएम मोदी ने 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया था, जिस दौरान उन्होंने देश की जनता से शाम को पांच बजे ताली और थाली बजाने की अपील की थी. इस बार उन्होंने लोगों से दीये, टोर्च और कैंडल जलाने की अपील की. पीएम मोदी की इस अपील पर बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घरों की लाइट ंबंद करके टोर्च और कैंडल जलाए.

भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 3577 हो गई है. वहीं, इस संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 274 लोग ठीक हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:

कार्तिक आर्यन को आया Coronavirus की वैक्सीन मिलने का सपना, देखें वीडियो

पीएम मोदी की अपील पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी जलाए दीये, देखिए फोटो और वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मकोका के तहत 11 आरोपियों पर केस दर्ज, रिमांड के लिए कोर्ट में पेशी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मकोका के तहत 11 आरोपियों पर केस दर्ज, रिमांड के लिए कोर्ट में पेशी
रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, कौन है ज्यादा दमदार एक्टर? वरुण धवन ने किया खुलासा
रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, कौन है ज्यादा दमदार एक्टर? वरुण धवन ने किया खुलासा
नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर भड़के पुनीत इस्सर, बोले- सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें
नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर भड़के पुनीत इस्सर, बोले- सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें
पाकिस्तान पर चढ़ा रणबीर कपूर की 'रामायण' का रंग, कराची के मंदिर में लगाया फिल्म का पोस्टर
पाकिस्तान में 'रामायण' का क्रेज, कराची के मंदिर में लगाया रणबीर-यश की फिल्म का पोस्टर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget