एक्सप्लोरर

बिग बॉस 13: माहिरा के इस 'मसले' की वजह से पहली बार हुई थी आसिम और पारस की लड़ाई

घर में एंट्री करने के बाद आसिम की सबसे पहली लड़ाई पारस से हुई थी. इसकी शुरुआत तब हुई जब माहिरा ने आसिम को भाई कहना बंद कर दिया. दरअसल आसिम और माहिरा दोनों जम्मू एवं कश्मीर से हैं इसलिए माहिरा उन्हें भाई कहती थीं.

कलर्स टीवी के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में आसिम रियाज और माहिरा शर्मा चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. आसिम, हिमांशी के संग अपने प्यार और घर के झगड़ों को लेकर खबरों में रहती हैं. वहीं माहिरा शर्मा पारस के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. मगर दोनों में एक खास जुड़ाव है, वह जुड़ाव दोनों की मन का नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर से ताल्लकु रखने का है. दोनों जम्मू कश्मीर के बाशिंदे हैं.

लोगों को ऐसा लगा था कि जब आसिम रियाज और माहिरा शर्मा 'बिग बॉस 13' के घर में प्रवेश करेंगे, तो उनके बीच जम्मू एवं कश्मीर का कनेक्शन जरूर नजर आएगा. हालांकि, अब शो के 100 दिनों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वे भले ही घाटी के मूल निवासी हैं, लेकिन गेम की वजह से उनमें काफी दूरी है. जम्मू में जन्मे मॉडल आसिम विवादास्पद रियलिटी शो के 13वें सीजन के पोस्टर बॉय बन गए हैं, वहीं माहिरा भी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं.

'बिगबॉस 13' की शुरुआत में आसिम ने अपनी पहचान 'वनीला' बॉय के रूप में बनाई, हालांकि बीतते वक्त के साथ वह 'बिग बॉस 13' के एंग्री यंग मैन के रूप में सामने आए. दूसरी ओर, माहिरा ने घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के साथ अपने 'मसलों' (झगड़ा) को लेकर सुर्खियां बटोरीं, और घर के प्रतिभागी पारस छाबड़ा के साथ उनका करीबी रिश्ता बना.

दोनों कंटेस्टेंट्स का खेल भले ही अलग-अलग है, लेकिन उनमें एक समानता देखी जा सकती है.

आसिम का जन्म 13 जुलाई 1993 को हुआ था और उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा जम्मू स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्राप्त की. अब वह यही (मुंबई) रहते हैं और कई टीवी विज्ञापनों में काम कर चुके हैं.

Marvel के चर्चित किरदार 'लोकी' पर बनने जा रही है सीरीज, टॉम हिडलिस्टन ही निभाएंगे मुख्य किरदार

घर में एंट्री करने के बाद आसिम की सबसे पहली लड़ाई पारस से हुई थी. इसकी शुरुआत तब हुई जब माहिरा ने आसिम को भाई कहना बंद कर दिया. दरअसल आसिम और माहिरा दोनों जम्मू एवं कश्मीर से हैं इसलिए माहिरा उन्हें भाई कहती थीं.

वहीं घर के अन्य पुरुष कंटेस्टेंट्स ने भी आसिम को कहा कि वह माहिरा को 'भाई' कहने न दें, क्योंकि तभी वह शो में उनसे रोमांस कर सकते हैं. इसी बीच पारस ने उनसे अपना गुस्सा दिखाने को कहा और कुछ ही समय में उनके बीच बहस हो गई और इस दौरान पारस ने कहा कि वह आसिम को थप्पड़ मारेंगे.

वहीं माहिरा भी जम्मू एवं कश्मीर से हैं. साल 2016 में उन्हें 'यारों का टशन' में शिल्पी की भूमिका मिली थी. इसके बाद वह 'पार्टनर ट्रबल हो गई डबल' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे कॉमेडी सीरियल में नजर आईं. इसके अलावा माहिरा ने 'कुंडली भाग्य' और 'नागिन 3' में भी काम किया. इसके अलावा वह 'निक्स रिलेशन', 'लव यू ओए', 'लहंगा' और 'गल करके' जैसे पंजाबी गाने में आ चुकी हैं.

जैसा कि शो खत्म होने के करीब है, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आसिम और माहिरा खेल में आगे बढ़ने के लिए अपने कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं, या दुश्मन ही बने रहेंगे.

'मुन्ना भाई 3' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीरो कट के साथ पास हुई यश की 'टॉक्सिक' तो लोगों ने उठाए सवाल, बोले- 'स्पाइडर-मैन के Kiss से दिक्कत है?'
यश की 'टॉक्सिक' को बिना कट पास देख हैरान हुए लोग, बोले- स्पाइडर-मैन के किस से दिक्कत है
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है'
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
Video: बिना इजाजत वीडियो बना रहे फैन पर भड़के अर्जुन कपूर, गुस्से में कह दी ऐसी बात
फैन की इस हरकत पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले- वीडियो क्यों बना रहा है?
Box Office: 8वें दिन 2 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 2 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget