एक्सप्लोरर

Big Budget Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म है 'रंग दे बसंती', जानें कब होगी रिलीज

Big Budget Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' खेसारी लाल यादव की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. भोजपुरी दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबर है कि इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा है.

Rang De Basanti Release Date: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपनी फिल्म के जरिए पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं. उनकी फिल्म रंग दे बसंती 7 जून को रिलीज हो रही है और इसकी जानकारी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है. खबर है कि फिल्म रंग दे बसंती बड़े बजट की फिल्म है और इसका इंतजार भोजपुरी फिल्मों को पसंद करने वाले काफी समय से कर रहे थे.

प्रेमांशु सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म रंग दे बसंती का निर्माण रौशन सिंह और शर्मिला आर सिंह ने किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने बताया है कि उनकी फिल्म 'रंग दे बसंती' बिहार और झारखंड के अलावा कुछ और राज्यों समेत नेपाल में भी रिलीज हो रही है.

खेसारी लाल यादव की 'रंग दे बसंती' कल हो रही रिलीज

यूपी-बिहार में रिलीज होने वाली फिल्म रंग दे बसंती 7 जून से सिनेमाघरों में आएगी. पटना के एक सिनेमाघर में खेसारी लाल यादव का 20 फुट लंबा कटआउट लगाया गया है जिसे खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस कटआउट में फिल्म से जुड़े एक सीन में जो लुक खेसारी लाल यादव का है वही लिया गया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Roshan Singh (@roshansrkmusic)

खेसारी लाल यादव का कटआउट बिहार के सीतामढ़ी, हाजीपुर, मोतिहारी, छपरा में भी लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' का बजट 7-8 करोड़ रुपये है. भोजपुरी सिनेमा के बड़े बजट की कुछ फिल्मों में अब 'रंग दे बसंती' का नाम भी जुड़ गया है.

'रंग दे बसंती' स्टारकास्ट

7 जून को रिलीज होने वाली फिल्म रंग दे बसंती एक देशभक्ति फिल्म है. इसमें खेसारी लाल यादव लीड रोल में नजर आएंगे जिस कैरेक्टर का नाम अमर होता है. फिल्म में रति पांडे और दियाना खान जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आएंगी. फिल्म के कई सीन के वीडियो खेसारी ने शेयर किए हैं और उन्हें देखकर पता चलता है कि ये फिल्म जबरदस्त होने वाली है.

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut Slap Row: 'चेहरे पर हिट किया और गालियां दीं...' CISF गार्ड के थप्पड़ मारने के मामले पर कंगना रनौत का पहला रिएक्शन, सुनाई आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राते दिया बुताके' सॉन्ग: पवन सिंह के इस सुपरहिट गाने के आगे बॉलीवुड भी फेल, मिले 104 मिलियन व्यूज
'राते दिया बुताके' सॉन्ग: पवन सिंह के इस सुपरहिट गाने के आगे बॉलीवुड भी फेल, मिले 104 मिलियन व्यूज
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
बिना शादी के बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पवन सिंह बोले- इस खूबसूरत फैसले को सलाम
बिना शादी के बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पवन सिंह बोले- इस खूबसूरत फैसले को सलाम

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget