एक्सप्लोरर

Kangana Ranaut Slapped: थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत का पहला रिएक्शन, कहा- चेहरे पर मारा और गालियां दीं

Kangana Ranaut Slapped: कंगना रनौत ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला गार्ड के थप्पड़ मारने वाले मामले पर रिएक्ट किया. उन्होंने बताया है कि वे अब सुरक्षित हैं.

Kangana Ranaut Slapped By CISF Guard Row: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF महिला गार्ड ने थप्पड़ मार दिया था. जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने मामले पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए पूरा मामला बताया है और बताया है कि वे सुरक्षित हैं.

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है और पूरी आपबीती सुनाई है. एक्ट्रेस ने कहा- 'नमस्ते दोस्तों, मुझे बहुत सारे कॉल्स आ रहे हैं, मीडिया के भी और मेरे शुभचिंतकों के भी. सबसे पहले तो मैं सुरक्षित हूं, बिल्कुल ठीक हूं. आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के साथ हुआ.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aks (@mera_aks2020)

'चेहरे पर हिट किया और गालियां देने लगी'
कंगना ने आगे कहा- 'मैं सिक्योरिटी चेक के साथ जैसे ही निकली तो जो दूसरे केबिन में महिला थी, सुरक्षा कर्मचारी थी CISF की मैं उनके क्रॉस करने का इंतजार कर रही थी और उसने साइड से आकर मेरे चेहरे पर हिट किया और गालियां देने लगी. जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं. मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरी चिंता ये है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है उसे कैसे हैंडल किया जाए.'

सस्पेंड हुई CISF गार्ड कुलविंदर कौर
कंगना रनौत को जिस CISF गार्ड ने थप्पड़ मारा है उसका नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है. कंगना रनौत जो मंडी से दिल्ली आ रही थीं उन्होंने राजधानी पहुंचकर सीआईएसएफ महानिदेशक नीना सिंह और दूसरे सीनीयर अफसरों से इस मामले पर बात की. इसके बाद कुलविंदर कौर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया था और अब डीजी सीआईएसएफ ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. 

CISF गार्ड ने बताई कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की वजह?
एएनआई के मुताबिक कुलविंदर कौर ने मामले पर कहा- 'कंगना रनौत ने बयान दिया था कि किसान 100 रुपए के लिए वहां (किसान आंदोलन में) बैठे हैं. क्या वो वहां जाकर बैठेंगी? जब कंगना ने यह बयान दिया था उस समय मेरी मां वहां बैठी थीं.'

ये भी पढ़ें: सांसद बनते ही कंगना रनौत को किसने मारा थप्पड़? चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget