अमिताभ बच्चन वायरस के कारण डिलीट करना चाहते थे साल 2020, अब हुए कोरोना पॉजिटिव
अमिताभ बच्चन खुद इस साल को डिलीट करना चाहते थे इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर बाकायदा ट्वीट भी किया था.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद 77 साल के अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बिग बी ने खुद अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट के ज़रिए दी है. सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले बिग बी ने साल 2020 को डिलीट करने की बात कही थी. दरअसल, साल 2020 बहुत ही बुरा साबित हो रहा है.
देश और दुनियाभर में कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी फैल रही है, जिसके चलते लोग अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं. वहीं इस साल फिल्म इंडस्ट्री ने अपने कई बड़े सितारों को दुनिया से अलविदा कहते देखा है. ऐसे में खुद बिग बी भी इस साल को डिलीट करना चाहते थे इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर बाकायदा ट्वीट भी किया था.
T 3484 - " Can we please delete the 2020 year and then reinstall it anew ? This version is with virus !" ~ Ef j
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 29, 2020
कोरोना वायरस को लेकर वे लगातार लोगों को जागरुक करते दिखाई दिए. उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की. अमिताभ ने ट्वीट में लिखा था 'क्या हम साल 2020 को डिलीट कर दोबारा से नया रीइंस्टॉल नहीं कर सकते? इसमें वायरस है.' अमिताभ का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
T 3590 -I have tested CoviD positive .. shifted to Hospital .. hospital informing authorities .. family and staff undergone tests , results awaited .. All that have been in close proximity to me in the last 10 days are requested to please get themselves tested !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 11, 2020
आपको बता दें कि खुद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात करीब 11 बजे ट्वीट किया, "मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. अस्पताल में भर्ती किया गया है. अस्पताल अथॉरिटीज़ को जानकारी दे रही हैं. परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है. पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे करीब आए हैं, उनसे गुज़ारिश है कि वो अपनी जांच करा लें."


























