एक्सप्लोरर

तुर्की की प्रथम महिला से मुलाकात पर दिग्गज नेता कर रहे हैं आमिर खान की आलोचना, यहां देखिए रिएक्शंस

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने तुर्की की प्रथम महिला एमिन एर्दोआन से मुलाकात की.हालांकि आमिर खान का ये अंदाज कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर इसके लिए उनके आलोचना भी हो रही है.

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने तुर्की की प्रथम महिला एमिन एर्दोआन से मुलाकात की. अभिनेता ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं. तुर्की के राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार प्रथम महिला ने शनिवार को इस्तांबुल स्थित राष्ट्रपति आवास में अभिनेता से शनिवार को मुलाकात की. शनिवार को भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस भी था. हालांकि आमिर खान का ये अंदाज कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर इसके लिए उनके आलोचना भी हो रही है.

प्रथम महिला ने इस मुलाकात के बारे में ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा, ‘‘विश्व विख्यात भारतीय अभिनेता, फिल्मनिर्माता और निर्देशक आमिर खान से इस्तांबल में मिलकर मुझे बेहद खुशी हुई. मुझे यह जानकर खुशी हुई की वह अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग तुर्की के विभिन्न हिस्सों में पूरा करने के लिए आए हैं. मैं इसको लेकर आशान्वित हूं.’’

कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, "इन्हें इंडिया में डर लगता है."

सुब्रमण्यम स्वामी ने तंज करते हुए ट्वीट किया, "यानी मैं सही साबित हुआ हूं कि आमिर ख़ान तीनों ख़ानों में से एक हैं."

पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, "भारत के मित्र देश इसराइल के प्रधानमंत्री से मिलने के नाम पर आमिर ख़ान कन्नी काट गए थे. पर भारत के शत्रु देश तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी की मेज़बानी स्वीकार करने में उन्हें कोई हिचक नहीं हुई."

अभिनव खरे ने लिखा, "इसकी फ़िल्म रिलीज़ के वक्त ये तस्वीर याद रखना. हमारे पैसे को हमारे ख़िलाफ़ इस्तेमाल मत होने देना."

क्यों हो रहे हैं ट्रोल: 

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का तुर्की ने विरोध किया था. हाल ही में हागिया सोफ़िया म्यूज़ियम को फिर मस्जिद बनाए जाने के फै़सले को लेकर तुर्की ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था. एमीन अर्दोआन जिनसे आमिर ने मुलाक़ात की है वो हमेशा हिजाब पहनती हैं. तुर्की में हिजाब प्रतिबंधित था. हिजाब के साथ लड़कियां यूनिवर्सिटी नहीं जा सकती थीं. अर्दोआन की पत्नी हिजाब के कारण ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं जाती थीं. कुछ लोग आमिर को इस सोच से भी जोड़कर ट्रोल कर रहे हैं.

इसके साथ ही आमिर ख़ान भारत में असहिष्णुता को लेकर दिए अपने पुराने बयान की वजह से कई बार ट्रोल हुए हैं. पीके फ़िल्म में हिंदू धर्म का मज़ाक उड़ाए जाने का भी आमिर ख़ान पर आरोप लगता है.

वेबसाइट पर प्रकाशित बयान के अनुसार खान ने एर्दोआन को सामाजिक प्रतिबद्धताओं से जुड़े अपने कामों के बारे में बताया और प्रथम महिला ने उन्हें अपनी फिल्मों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उठाने की बधाई दी.

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मिस्टर खान ने बताया कि वह अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढ़ा’ की शूटिंग तुर्की में पूरा करेंगे क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इसकी शूटिंग भारत में पूरी नहीं हो पाई. अभिनेता ने प्रथम महिला को फिल्म सेट पर आने का निमंत्रण भी दिया.’’

यह फिल्म अब क्रिसमस के मौके पर 2021 में रिलीज होगी. इस फिल्म में करीना कपूर भी हैं. यह फिल्म हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की 1994 में आई फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक है. पहले यह फिल्म इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ', 'आवारापन 2' की सक्सेस पर खुशी से झूमीं एक्टर की बीवी परवीन
'आवारापन 2' की सक्सेस पर इमरान हाशमी की पत्नी ने लुटाया प्यार, हुईं इमोशनल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget