एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को जीत का पूरा भरोसा, कहा- ‘चिंता न करें 2019 के बाद भी रहूंगा’

एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "अगर आपको इसके लिए कुछ चाहिए, नई दिल्ली में मेरा घर आपका है, और चिंता मत कीजिए मैं 2019 चुनाव के बाद भी रहूंगा."

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बीजेपी की सरकार 2019 लोकसभा चुनाव में सत्ता में फिर से आएगी. पीएम मोदी ने अहमदाबाद में स्थित जसपुर में पाटीदार समुदाय की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "चिंता मत कीजिए. मैं 2019 में वापसी कर रहा हूं, इसलिए अगर आपको केंद्र सरकार से कुछ चाहिए तो आप मुझे बोल सकते हैं."

पीएम मोदी अहमदाबाद के बाहरी इलाके में समुदाय के 1000 करोड़ रुपये के उमिया माता मंदिर परिसर की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे. उमिया माता फाउंडेशन के न्यासियों को उनकी परियोजना के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, "अगर आपको इसके लिए कुछ चाहिए, नई दिल्ली में मेरा घर आपका है, और चिंता मत कीजिए मैं 2019 चुनाव के बाद भी रहूंगा."

पीएम बोले- काश राफेल होता तो हमारा एक भी नहीं जाता और उनका एक भी नहीं बचता

पीएम मोदी ने आज गुजरात के जामनगर में कहा कि एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने वाले सेना पर विश्वास क्यों नहीं करते? प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को राफेल से जोड़ा. पीएम मोदी ने कहा कि राफेल होता तो उनका एक भी नहीं बचता, हमारा एक भी नहीं जाता. प्रधानमंत्री ने कहा, "आतंकवाद के मर्ज का इलाज होना चाहिए, बीमारी पड़ोस में है इसलिए इलाज हो रहा है. देश की सेना पर सवाल किया जा रहा है, देश की सेना जो कह रही है उस पर सबको यकीन करना होगा.'' इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''ना समझ लोग राफेल पर सवाल उठा रहे है, मैं आपको कह रहा हूं कि अगर राफेल होता तो अपना एक भी नहीं जाता और उनका एक भी नहीं बचता.'' यह भी पढ़ें- भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर बड़ी खबर, चीन ने कहा- हम मध्यस्थता करने को तैयार कोच्चि को कराची बोल गए पीएम मोदी, फिर कहा- इन दिनों दिमाग में पाकिस्तान ही रहता है एयर स्ट्राइक: वायुसेना चीफ बीएस धनोवा बोले- हम टारगेट हिट करते हैं, लाशें नहीं गिनते जानिए- मुर्तजा अली को जिन्होंने पुलवामा शहीदों के परिवार को बड़ी रकम देने की घोषणा की? वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget