एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Election Result 2025: कांग्रेस के हाथ से बीजेपी ने AAP पर चला दी झाडू! कौन हैं मनीष सिसोदिया को हराने वाले तरविंदर सिंह मारवाह?

Delhi Election Result: तरविंर सिंह मारवाह ने 2020 में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह आप के प्रवीन कुमार से हार गए थे.

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से हार गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तरविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें 600 वोटों से हराया है. तरविंदर सिंह 2022 में बीजेपी में शामिल हुए थे, उससे पहले वह तीन बार जंगपुरा से कांग्रेस के विधायक रहे. 

कांग्रेस सरकार के दौरान वह पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के संसदीय सचिव थे. उन्हें एक समय पर शीला दीक्षित का बेहद करीबी माना जाता था. तरविंदर सिंह 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार जंगपुरा के विधायक रहे. तरविंदर सिंह की उम्र 64 साल है. चुनावी हलफनामे के अनुसार वह करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. इसमें 13 करोड़ के चल संपत्ति है, जबकि 36.7 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. उन पर 13.7 करोड़ रुपये के देनदारी भी है. 

कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें शीला दीक्षित का करीबी माना जाता था. तरविंदर सिंह 2008 में मंत्री पद की रेस में भी थे, लेकिन अरविंदर सिंह की वजह से उन्हें कुर्सी नहीं मिल सकी और 2013 में वह आप के मनिंदर सिंह धीर से हार गए थे. 2020 के विधानसभा चुनाव में भी तरविंदर सिंह कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे, लेकिन वह 15 हजार वोटों से हार गए. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया और बीजेपी में आ गए. बीजेपी में शामिल होते वक्त उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी की कार्य प्रणाली की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि वहां ईमानदारी से काम करने वालों को नजरअंदाज किया जाता है.

तरविंदर सिंह मारवाह ने पूरे चुनाव में शराब और बाहरी को मुख्य मुद्दा बनाया. तरविंद मारवाह का कहना था कि जो शख्स पटपड़गंज की जनता को छोड़ सकते हैं वह समय आने पर आपको भी छोड़ देंगे. उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान मनीष सिसोदिया को सलाह दी थी कि वह यहां से न लड़ें वरना वह अपना सिक्योरिटी डिपॉजिट भी नहीं ले पाएंगे. आप ने इस बार जंगपुरा से तीन बार के विधायक प्रवीन कुमार की जगह मनीष सिसोदिया को उतारने का फैसला किया था. इससे पहले मनीष सिसोदिया 2013 से 2024 तक पटपड़गंज विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे थे. 2020 में उन्होंने बहुत कम वोटों के मार्जिन से चुनाव जीता था.  

 

यह भी पढ़ें:-
केजरीवाल की हार का रिजल्ट आने के चंद मिनट बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे प्रवेश वर्मा, क्या पक्की हो गई CM की दावेदारी? पढ़ें संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget