एक्सप्लोरर

अमित शाह गांधीनगर से जीते, गुजरात की सभी 26 सीटों पर बीजेपी की जीत तय

बीजेपी ने अभी तक 10 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि बाकी 16 पर वह बड़े अंतर से आगे चल रही है. एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि परिणाम घोषित होने में समय लग रहा है क्योंकि वीवीपैट पर्चियों की गिनती चल रही है.

अहमदाबाद: बीजेपी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटें बरकरार रखना तय है. बीजेपी यहां 2014 के आम चुनाव का अपना प्रदर्शन दोहराने की दिशा में आगे बढ़ रही है. मोदी ने इस बार अपने गृह राज्य से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर से बड़े अंतर से जीत दर्ज की. यह उनका पहला लोकसभा चुनाव था.

बीजेपी ने अभी तक 10 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि बाकी 16 पर वह बड़े अंतर से आगे चल रही है. एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि परिणाम घोषित होने में समय लग रहा है क्योंकि वीवीपैट पर्चियों की गिनती चल रही है.

शाह गांधीनगर सीट से 5.57 लाख वोट से जीत गए. उन्होंने कांग्रेस के सी जे चावडा को हराया. शाह को 8.94 लाख वोट मिले जबकि चावडा को 3.37 लाख वोट मिले. बीजेपी के नवसारी उम्मीदवार सी आर पाटील की 6.89 लाख के अंतर से जीत अभी तक 26 सीटों पर सबसे बड़े अंतर से जीत है. पाटील नवसारी से 2014 में 5.58 लाख वोट से जीते थे.

सूरत में बीजेपी के दर्शना जरदोश 5.48 लाख वोट से जीते. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अशोक पटेल को हराया. जामनगर में बीजेपी उम्मीदवार पूनम मडाम ने कांग्रेस उम्मीदवार मुलू कंडोरिया को 2.36 लाख से अधिक वोट से हराया.

बीजेपी के मितेश पटेल आणंद से जीते. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री भरत सोलंकी को 1.97 लाख वोट से हराया. बारडोली में बीजेपी उम्मीदवार प्रभु वसावा ने कांग्रेस उम्मीदवार तुषार चौधरी को 2.15 लाख वोट से हराया.

छोटाउदेपुर से बीजेपी उम्मीदवार गीताबेन रठावा ने कांग्रेस उम्मीदवार रंजीतसिंह राठवा को 3.77 लाख वोट से हराया. राजकोट से बीजेपी उम्मीदवार मोहन कंडूरिया ने कांग्रेस के ललित कगाथारा को 3.68 लाख वोट से हराया.

वडोदरा में बीजेपी उम्मीवार रंजन भट कांग्रेस के प्रशांत पटेल से 5.84 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं. बीजेपी के उम्मीदवार वलसाड, पंचमहाल, खेडा, कच्छ, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, बनासकांठा, भरूच और भावनगर सीटों पर तीन लाख से अधिक वोटों से आगे हैं.

बीजेपी उम्मीदवार की सबसे कम बढ़त दाहोद में हैं जहां मोदी सरकार में मंत्री जसवंतसिंह भभोर 1.26 लाख वोटों से आगे हैं. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि इस परिणाम का श्रेय राज्य के लोगों को जाता है. उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक विश्लेषक एक्जिट पोल तक मोदी लहर नहीं देख पा रहे थे. आज यह लहर बढ़त और परिणामों से स्पष्ट है. यह देश के लोगों की जीत है.’’

कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली. प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावडा ने कहा, ‘‘यह देश की जनता का जनादेश है और हम उसे स्वीकार करते हैं. हम अपनी खामियां खोजने और उन्हें ठीक करने का प्रयास करेंगे.’’

2014 में बीजेपी गुजरात में सभी 26 सीटों पर जीती थी. यद्यपि 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी लेकिन बीजेपी कम बहुमत से सत्ता बरकरार रखने में सफल रही. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में जश्न मनाया. प्रधामनंत्री की मां हीराबेन गांधीनगर के बाहरी क्षेत्र स्थित अपने घर के बाहर निकलीं और लोगों का अभिवादन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget