एक्सप्लोरर

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत ये राज्यसभा सांसद इस बार चुनकर पहुंचे लोकसभा

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई राज्य सभा सांसद इस बार जनता के माध्यम से चुनकर लोकसभा में जा रहे हैं. शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से बड़े अंतर से जीत दर्ज की है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू जनता पर ऐसा चला है कि बीजेपी के 300 से ज्यादा उम्मीदवार जीतकर संसद पहुंच रहे हैं. नतीजों से साफ है कि बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है. इस चुनाव में कई सारे राज्यसभा सांसदों को भी बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया था. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई राज्यसभा सांसद इस बार जनता के माध्यम से चुनकर लोकसभा में जा रहे हैं. आइए ऐसे ही सांसदों के बारे में जानते हैं.

अमित शाह राज्यसभा सांसद और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. यह उनका पहला लोकसभा चुनाव था. अभी फिलहाल वो राज्यसभा के सदस्य थे. शाह गांधीनगर सीट से 5.57 लाख वोट से जीत गए. उन्होंने कांग्रेस के सी जे चावडा को हराया. शाह को 8.94 लाख वोट मिले जबकि चावडा को 3.37 लाख वोट मिले. बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटें बरकरार रखी हैं.

अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में जीते रविशंकर प्रसाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहद लोकप्रिय अपने प्रतिद्वंद्वी और 'शॉटगन' के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब सीट पर 2.84 लाख मतों के अंतर से शिकस्त दे दी. अभिनेता से नेता बने सिन्हा कभी बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार थे, लेकिन बाद में वह बागी हो गए. चार बार राज्यसभा सदस्य रहे प्रसाद ने कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे सिन्हा से मतों के बड़े अंतर से पटना साहिब लोकसभा सीट छीन ली.

प्रसाद को 6.07 लाख वोट मिले, जबकि सिन्हा के खाते में केवल 3.22 लाख वोट ही जा पाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकारों में रविशंकर प्रसाद विभिन्न मंत्री पदों पर रहे. अभी वह विधि और न्याय मंत्री हैं. वह साल 2000 में पहली बार राज्यसभा सदस्य बने थे.

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया लोकसभा चुनाव में उत्‍तर प्रदेश की अमेठी सीट पर सबसे रोचक मुकाबला देखने को मिला, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 54 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया. अमेठी सीट कांग्रेस और गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है. इस सीट पर राहुल गांधी तीन बार से सांसद थे और चौथी बार भी वह अमेठी से ही मैदान में थे. स्मृति ईरानी भी राज्यसभा सदस्य हैं और मोदी सरकार में उन्हें मंत्री पद मिला हुआ है.

मोदी लहर का कहर, हुड्डा परिवार और चौधरी चरण सिंह परिवार से लोकसभा चुनाव हारे पिता-पुत्र

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
AICTE New Schemes 2026-27: इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
Embed widget