एक्सप्लोरर

Maharashtra: महायुति की बनी सरकार तो कौन होगा CM? एकनाथ शिंदे ने दिया ये जवाब, उद्धव ठाकरे-अजित पवार पर कही बड़ी बात

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि पूर्व की सरकारों से उनकी सरकार बेहतर काम कर रही है. उन्होंने राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर सीएम फेस के बारे में भी बताया.

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. राजनीतिक दल चुनाव के लिए अभी से ही एक्टिव मोड में नजर आने लगे हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा. 

न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ पॉडकास्ट में जब सीएम शिंदे से मुख्यमंत्री को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभी हमारी टीम काम कर रही है. हमें कौन बनेगा मुख्यमंत्री से ज्यादा चिंता इस बात की है कि महाराष्ट्र में महायुति की सरकार आए. फोकस ये है कि जनता को क्या मिले, राज्य को क्या मिले, ये हम देखते हैं.'

उद्धव ठाकरे को मानते हैं चैलेंज?

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर दिए एकनाथ शिंदे के पुराने बयान को लेकर सवाल पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि वो उद्धव ठाकरे को चैलेंज नहीं मानते. इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैंने उनके साथ काम किया है. मुझे सबकुछ पता है. जब कोविड था तो हम काम करते थे. अस्पतालों में पीपीई किट पहनकर जाते थे. जो ढाई साल का मुख्यमंत्री का कार्यकाल होता है, उसका आप भी पता कीजिए.'

शिंदे बोले, 'घर में बैठकर सरकार और राज्य नहीं चलाया जाता है. फेसबुक लाइव से सरकार नहीं चलती. लोगों के सामने फेस टू फेस जाना पड़ता है. लोगों को सुनना पड़ता है, उनके बीच जाना पड़ता है. किसान को नुकसान हो तो खेत में जाना पड़ता है. जब दुर्घटना हो तो वहां पहुंचना पड़ता है. ये सरकार का काम होता है और इसलिए मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करता हूं.'

'हमको गाली दे रहे हैं'

उन्होंने कहा, 'जब से हमारी सरकार आई है तब से हमको गाली दे रहे हैं. कह रहे हैं कि सरकार गिरेगी. आज गिरेगी, दो महीने में गिरेगी, छह महीने में गिरेगी. दो साल हो गए और सरकार ताकत से काम कर रही है. डेलवपमेंट के जितने प्रोजेक्ट उन्होंने रुकवाए थे, हमने उनको शुरू किया है. 

अजित पवार पर क्या बोले शिंदे?

एकनाथ शिंदे से पूछा गया कि जिस तरह बीजेपी आपके साथ खड़ी है, क्या उसी दृढ़ता से बीजेपी एनसीपी के साथ भी खड़ी है? इस सवाल के जवाब में शिंदे ने कहा, 'अलायंस के कई रूप होते हैं. अब ये आ गए गठबंधन में हमारे साथ तो हम लोग एक टीम की तरह काम कर रहे हैं. देश का विकास और हमारी सरकार का काम देखकर अजित पवार हमारे साथ आ गए हैं और हम साथ में काम कर रहे है.'

ये भी पढ़ें: Rakesh Pal: नहीं रहे इंडियन कोस्ट गार्ड के चीफ राकेश पाल, INS Adyar पर पड़ा दिल का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget