एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: वाराणसी लोकसभा सीट से कौन था पहला सांसद, जानिए काशी में कैसे हुई समाजवादी राजनेताओं की एंट्री?

Election Gyan: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मौजूदा समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं. वह इस बार का लोकसभा चुनाव भी इसी संसदीय क्षेत्र से लड़ रहे हैं.

Varanasi Lok Sabha Election Gyan: यूपी का वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है. गंगा किनारे बने घाटों के लिए प्रसिद्ध इस नगर में काशी विश्वनाथ मंदिर भी अलग पहचान रखता है, जबकि हाल के कुछ वर्षों में यह नगरी देश की राजनीति में भी चर्चा का केंद्र रही. प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायरब्रांड नेता नरेंद्र मोदी मौजूदा समय में इस संसदीय सीट से सांसद हैं. वह साल 2014 से इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं पर क्या आपको पता है कि इस सीट से पहला लोकसभा सांसद कौन था? आइए, जानते हैं:

बनारस और काशी नाम से मशहूर वाराणसी लोकसभा सीट का इतिहास पुराना है. इस क्षेत्र का कनेक्शन कमलापति त्रिपाठी से लेकर राजनारायण से भी रहा है. जिसने भी यहां से चुनाव लड़ा वह हमेशा राजनीति के शिखर पर पहुंचा. वाराणसी सीट पर पहला लोकसभा चुनाव  1952 में हुआ था और तब ठाकुर रघुनाथ सिंह ने जीत हासिल की थी. ठाकुर रघुनाथ सिंह स्वतंत्रता सेनानी और बड़े विद्वान थे. वो संस्कृत भाषा के भी बड़े जानकार थे.

तीन लाख वोटों से जीते थे ठाकुर रघुनाथ, अगले तीन चुनावों में भी छाए

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के रिटायर्ड प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्रा ने हिंदी चैनल 'आज तक' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र का गठन साल 1952 में हुआ था. तब ठाकुर रघुनाथ सिंह को वाराणसी से पहली बार लोकसभा चुनाव में जीत मिली थी. देश के इस पहले आम चुनाव में ठाकुर रघुनाथ ने यहां से करीब तीन लाख वोटों से जीत हासिल की थी. उन्होंने साल 1952, 1957 और 1962 के लोकसभा चुनावों में भी जीत का परचम लहराया. वाराणसी लोकसभा चुनाव में जब पहली बार साल 1952 में लोकसभा चुनाव हो रहे थे तब हिंदू संस्कृति के केंद्र बिंदु के रूप में देखे जाने वाले इस शहर को संसदीय क्षेत्र बनाने की घोषणा की गई थी पर उस वक्त यह काम नहीं हो सका था. 

पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद हुई सोशलिस्ट नेताओं की एंट्री

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था, उसके बाद वाराणसी लोकसभा में समाजवादी राजनेताओं की एंट्री हुई. काशी में तब राममनोहर लोहिया का नाम भी उभरा था. फिर धीरे-धीरे वाराणसी की भारतीय राजनीति पर पकड़ होती गई. इस सीट पर उसके बाद कभी कांग्रेस का कब्जा रहा तो कभी जनसंघ ने परचम लहराया. हालांकि, फिलहाल यह बीजेपी के मजबूच गढ़ के रूप में देखी जाती है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: इंदिरा गांधी की पहली और आखिरी चुनावी हार, रायबरेली बना था 'जंग' का मैदान, पढ़िए यह रोचक किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget