एक्सप्लोरर

तेलंगाना में BRS को बड़ा झटका, पूर्व उपमुख्यमंत्री ने थामा कांग्रेस का हाथ, बेटी ने भी जॉइन की पार्टी

Lok Sabha Election: बीआरएस नेता कादियाम श्रीहरि और उनकी बेटा काव्या ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. वहीं, पूर्व एमएलसी बी मोहन रेड्डी भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (BRS) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कादियाम श्रीहरि अपनी बेटी काव्या के साथ रविवार (31 मार्च) को कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होंने  मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कांग्रेस की तेलंगाना प्रभारी दीपा दासमुंशी की उपस्थिति में औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता हासिल की.
 
पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में श्रीहरि ने बीआरएस के टिकट पर स्टेशन घनपुर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. वहीं, काव्या को आगामी लोकसभा चुनावों में वारंगल निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया था. हालांकि, कुछ दिन पहले, काव्या ने बीआरएस टिकट पर चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई थी.

पूर्व एमएलसी बी मोहन रेड्डी ने थामा कांग्रेस का हाथ
उन्होंने यह दावा करते हुए अपना इस्तीफा दे दिया कि उन्हें जमीनी स्तर के नेताओं से कोई समर्थन नहीं मिला और संभावना जताई कि पार्टी आम चुनावों में कई सीटें पर हार का सामना करेगी. इस बीच बीआरएस नेता और पूर्व एमएलसी बी मोहन रेड्डी भी कांग्रेस में शामिल हो गए. वह दीपा दासमुंशी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए.  

टीडीपी से की थी शुरुआत
चार बार के विधायक श्रीहरि ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से की थी. वह सबसे पहले स्टेशन घनपुर से विधानसभा के लिए चुने गए थे. अविभाजित आंध्र प्रदेश में उन्होंने टीडीपी के नेतृत्व वाली सरकारों में सिंचाई, शिक्षा,  सोशल वेलफेयर और मार्केटिंग जैसे विभाग संभाले.
 
वारंगल से जीता चुनाव
2013 में वह बीआरएस (तब टीआरएस) में शामिल हो गए और वारंगल लोकसभा सीट से चुनाव जीता. हालांकि, उन्होंने तेलंगाना में पहला विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद उन्हें उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: ननद-भौजाई के बीच होगी सियासी जंग, बारामती का ये चुनावी मुकाबला रोचक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget