एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 2019 में जहां हारी BJP वहां आज ताकत दिखाएंगे अमित शाह, ममता बनर्जी के गढ़ बंगाल में होंगे पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024: आज (16 अप्रैल 2024) मंगलवार का दिन रैलियों के लिहाज से बेहद खास है. पीएम मोदी जहां दीदी के गढ़ बंगाल में प्रचार करेंगे, वहीं अमित शाह छिंदवाड़ा सीट पर शक्ति प्रदर्शन करेंगे.

PM Modi Amit Shah Election Campaign: लोकसभा चुनाव के लिए BJP का प्रचार अभियान जोरों पर है. पार्टी के सबसे लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (16 अप्रैल 2024) को बिहार और पश्चिम बंगाल (PM Modi Bihar Bengal Visit) में चुनावी रैलियां (Election Campaign) कर जनता से अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगेंगे.

पीएम मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे सबसे पहले बिहार के गया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह बिहार के ही पूर्णिया में दोपहर 12:30 बजे एक रैली करेंगे. माना जा रहा है कि बिहार की अपनी दोनों रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी लालू यादव, तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर निशाना साधेंगे. 

पश्चिम बंगाल रवाना हो जाएंगे पीएम मोदी

बिहार में दोनों रैलियों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगे. वहां वह दोपहर 2:30 बजे बालुरघाट और शाम को 4:15 बजे रायगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे. पश्चिम बंगाल की अपनी दोनों रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी राज्य की कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध और तुष्टिकरण जैसे मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी सरकार को घेरते नजर आएंगे.

छिंदवाड़ा में अमित शाह का रोड शो

वहीं मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा नेताओं के आने का सिलसिला भी लगातार जारी है. मतदान से दो दिन पहले मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां आने वाले हैं, यहां उनका रोड शो प्रस्तावित है. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अप्रैल को शाम साढे़ पांच बजे छिंदवाड़ा के फव्वारा चैक से बड़ी माता मंदिर, छोटी बाजार तक रोड शो में शामिल होंगे.

यही इकलौती सीट नहीं जीत पाई थी बीजेपी

राज्य में 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 28 सीटों पर पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी. छिंदवाड़ा ही एक मात्र सीटे ऐसी थी जहां BJP जीत दर्ज नहीं कर पाई थी. इतना ही नहीं साल 1980 के बाद सिर्फ एक चुनाव 1997 में ही भाजपा जीत सकी थी. यहीं कारण है कि भाजपा ने इस सीट को हर हाल में इस बार जितना चाह रही है.राज्य में पहले चरण में छह संसदीय सीटों पर मतदान होने हैं, उनमें छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भी शामिल हैं. यहां 19 अप्रैल को मतदान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget