एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: संघमित्रा के रोने पर वहां मौजूद योगी की मंत्री ने ही उठा दिए सवाल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी लगाई फटकार

Lok Sabha Election: बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फूट-फूटकर रो रही हैं. वहीं उनके बगल में यूपी माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी बैठी हैं.

Lok Sabha Election 2024: बदायूं से बीजेपी की मौजूदा सांसद संघमित्रा मौर्य मंगलवार (2 अप्रैल) को उस समय फूट- फूटकर रोने लगीं, जब सीएम योगी आदित्यनाथ एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. संघमित्रा का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है. बदायूं सांसद ने कुछ देर बाद आंसू पोंछे और फिर मंच से उठकर चली गईं. हालांकि, सीएम के मंच पर आने के बाद सांसद संघमित्रा फिर मंच पर आ गईं.

बाद जब संघमित्रा मौर्य से पूछा गया कि वह मंच पर क्यों रो रही थीं तो उन्होंने कहा यूपी माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी उन्हें राजा दशरथ की कहानी सुना रही थी, वो कहानी काफी भावुक कर देने वाली थी. वहीं, जब गुलाबो देवी से संघमित्रा के रोकने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह नहीं जानती कि वह क्यों रो रही थीं.

मुझे कुछ याद नहीं है- गुलाबो देवी
उन्होंने यूपी तक से कहा, "यह उनकी भावनाएं थीं, मैं नहीं जानती कि वह किस बात पर रोनें लगीं. मुझे नहीं पता कि मैंने कौन सा प्रसंग सुनाया था. मैं तो हर बात पर रामायण का प्रसंग सुना देती हूं. उस समय कोई राजनीतिक दृष्टि से मन कोई भाव आया होगा या कोई बात चली होगी, मुझे कुछ याद नहीं है."

मंत्री ने कहा कि संघमित्रा मौर्या कोई कमजोर नहीं बल्कि बहादुर महिला हैं. वह देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसे में इतनी छोटी-छोटी बातों पर पर उनकी आंखें नम होना उन्हें शोभा नहीं देता.

'रोना-धोना ओछी बात'
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "मुझे संघमित्रा को अपनी बेटी कहने में शर्म आती है. उसने मंच पर रोकर अपने पिता के चरित्र के विपरीत आचरण पेश किया है. रोना-धोना ओछी और बचकानी बातें हैं. उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि मुझे उसके टिकट कटने का कोई दुख नहीं. उसका टिकट तो कटना ही था. मैंने उससे कहा था कि उसे ऐसी पार्टी के साथ खड़ा नहीं होना चाहिए, जो आरक्षण खत्म करना चाहती है.

बीजेपी ने इस बार बदायूं से मौजूदा सांसद संघमित्रा का टिकट काटकर दुर्विजय शाक्य को मैदान में उतारा है. माना जा रहा है कि संघमित्रा का टिकट उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के बड़बोलेपन की वजह से कटा है. इतना ही नहीं संघामित्रा पर अकसर बाहरी होने के आरोप भी लगते रहे हैं.

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रवि किशन ने अदरक कूट कर बनाई चाय, सोशल वीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget