एक्सप्लोरर

दिल्लीः टिकट के लिए बागी उदित राज को लगाया गया किनारे, बीजेपी ने हंस राज हंस को थमाया टिकट

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद उदित राज का टिकट काट दिया है. पार्टी ने इस सीट से हंस राज हंस को अपना उम्मीदवार बनाय है.

नई दिल्लीः दिल्ली के उत्तर पश्चिम सीट से सांसद उदित राज का टिकट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने काट दिया है. नामांकन के आखिरी दिन पार्टी ने इस सीट से गायक हंस राज हंस को अपना उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले यहां से सांसद उदित राज टिकट लिए दावा पेश कर रहे थे. उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट नहीं देती है तो वह पार्टी छोड़ सकते हैं.

टिकट न मिलने से नाराज उदित राज ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे से 'चौकीदार' शब्द हटा दिया है. बता दें कि 'चौकीदार कैंपेन' के बाद बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने अपने नाम के आगे 'चौकीदार' शब्द जोड़ा था.

टिकट के इंतजार में बैठे उदित राज ने आज सुबह ट्वीट कर कहा था, ''मुझे टिकट का इंतजार है अगर बीजेपी ने मुझे टिकट नहीं दिया तो मैं पार्टी को अलविदा कर दूंगा.'' उन्होंने कहा, ''अभी तक पार्टी ने उत्तर पश्चिम सीट पर टिकट की घोषणा नहीं की है. इसके बावजूद मैं नामांकन करुंगा."

हंस राज हंस के नाम की घोषणा के बाद बीजेपी ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. पार्टी ने मिनाक्षी लेखी को नई दिल्ली सीट से उतारा है तो वहीं मनोज तिवारी को उत्तरी दिल्ली से टिकट दिया है.

बीजेपी ने पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी का भी टिकट काट दिया है. पार्टी ने इस सीट से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को टिकट दिया है. महेश गिरी ने ट्वीट कर गौतम गंभीर को बधाई दी है. गिरी के इस ट्वीट के बाद गौतम गंभीर ने भी उनका धन्यवाद दिया.

राज्य में सभी सात सीटों के लिए छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

ट्विटर पर अब ‘चौकीदार’ नही रहे उदित राज, कहा - अगर नहीं मिला टिकट तो छोड़ दूंगा BJP

यूपी: संभल में चुनाव अधिकारी की पिटाई, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget