एक्सप्लोरर

यशवंत सिन्हा का दावा- 2002 में आडवाणी ने पूर्व पीएम वाजपेयी को दी थी इस्तीफे की धमकी, तब बची थी मोदी की कुर्सी

मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए सिन्हा ने कहा कि बीजेपी अब अटल-आडवाणी के जमाने की बीजेपी नहीं रह गई है. उन्होंने कहा, ''गोवा में (बीजेपी की) राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई थी, जिसमें अटल जी मन बना कर गए थे कि मोदी इस्तीफा नहीं देंगे तो उनको वो बर्खास्त करेंगे.''

भोपाल: पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल के सदस्य रहे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को दावा किया कि 2002 के गुजरात दंगों के बाद अटलजी गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बर्खास्त करना चाहते थे, लेकिन इससे खफा होकर पार्टी के नंबर दो रैंक के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने केंद्रीय गृह मंत्री के पद से त्याग पत्र देने की धमकी दे डाली, जिसके कारण मोदी की बर्खास्तगी रुक गई थी.

'प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम में इस बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बीजेपी के पूर्व कद्दावर नेता सिन्हा ने बताया, ''यह बिल्कुल सही है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गुजरात में सांप्रदायिक दंगों के बाद यह तय कर दिया था कि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस्तीफा देना चाहिए.'' उन्होंने कहा, ''गोवा में (बीजेपी की) राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई थी, जिसमें अटल जी मन बना कर गए थे कि मोदी इस्तीफा नहीं देंगे तो उनको वो बर्खास्त करेंगे.''

सिन्हा ने बताया, ''पार्टी में इस पर मंत्रणा हुई. और जहां तक मुझे जानकारी है, उसके मुताबिक आडवाणी जी ने इसका विरोध किया था और अटलजी को यहां तक बात कही कि यदि मोदी को आप बर्खास्त करेंगे तो मैं (आडवाणी) भी सरकार में पद (गृह मंत्री) से त्याग पत्र दे दूंगा.'' उन्होंने आगे कहा, ''इसलिए वह बात वहीं रुक गई और मोदी अपने पद पर बने रहे.''

बीजेपी अब अटल-आडवाणी के जमाने की बीजेपी नहीं रही- सिन्हा मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए सिन्हा ने कहा कि बीजेपी अब अटल-आडवाणी के जमाने की बीजेपी नहीं रह गई है. अटलजी के जमाने में विचारधारा का टकराव नहीं था. वह उदारवादी दौर था, जो आज की बीजेपी में समाप्त हो चुका है. आज देश में असहिष्णुता का वातावरण होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में हो रहे लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी ने पाकिस्तान को मुद्दा बनाया है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

सिन्हा ने बताया कि इसके अलावा, नरेन्द्र मोदी की सरकार जम्मू-कश्मीर के दो मुद्दे- धारा 370 और धारा 35 ए को उठा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन दो मुद्दों से देश को बांटने का काम हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था खराब हुई है और बेरोजगारी बढ़ी है.

21 मई को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होगी TRS

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?
27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget