एक्सप्लोरर

Exit Poll: एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका, हरियाणा में किसी को बहुमत नहीं

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: सोमवार देर शाम सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बीजेपी के 70 से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: सोमवार को मतदान पूरा होने के बाद सामने आए राज्य एग्जिट पोल्स में हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है. ज्यादातर एग्जिट पोल्स का दावा है कि बीजेपी 70 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी कर सकती है. लेकिन मंगलवार को सामने आए इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है.

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं दिया गया है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी 32-44 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को भी 32-42 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक जननायक जनता पार्टी और अन्य किंग मेकर की भूमिका में आ सकते हैं. जेजेपी को 6-10 और अन्य के खाते में भी 6-10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है.

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में वोट प्रतिशत में भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 33 फीसदी और कांग्रेस को 32 फीसदी वोट मिल सकते हैं. पहली बार चुनाव लड़ रही जेजेपी को 14 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है. 21 फीसदी वोट अन्य के खाते में जा सकता है.

हरियाणा के एक्जिट पोल

हरियाणा में ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकडे़ बीजेपी की एकतरफा जीत का अनुमान लगा रहे हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 2014 के मुकाबले भारी फायदा हो सकता है और विपक्ष का सूपड़ा साफ होने की भविष्यवाणी की गई है.

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा की कुल 90 सीटों में से बीजेपी विपक्ष का सफाया करते हुए 66-74 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. वहीं कांग्रेस के खाते में 3-12 सीटें जा सकती हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक अन्य के खाते में 6-16 सीटें जा सकती हैं.

न्यूज18-इप्सॉस का अनुमान है कि हरियाणा में बीजेपी को 75 और कांग्रेस को 10 सीटें मिलेंगी. अन्य के खाते में पांच सीटें जा सकती है.

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि हरियाणा में बीजेपी को 71 और कांग्रेस को 11 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 8 सीटें मिलने का अनुमान है.

न्यूज़ एक्स- पोल स्ट्रैट के सर्वे में बीजेपी को 75-80 और कांग्रेस को 9-12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. अन्य के खाते में 1-4 सीटें जा सकती हैं.

Poll of Polls: सभी चैनलों के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र-हरियाणा में BJP की जीत के संकेत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget