एक्सप्लोरर

Full Detail: दिल्ली में मतदान आज, वोटिंग से पहले जानिए चुनाव का A टू Z ब्यौरा

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव करवाने के लिए 13,750 पोलिंग बूथ बनाए हैं. दिल्ली के 3141 बूथ संवेदनशील कैटेगरी में रखे गए हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतदान होगा. दिल्ली के 1.47 करोड़ वोटर्स चुनाव मैदान में मौजूद 672 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम मशीन में बंद कर देंगे. दिल्ली में मतदान के लिए 13750 केंद्र बनाए गए हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी 70, बीजेपी 67 और कांग्रेस 66 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. क्षेत्रफल के हिसाब से दिल्ली की सबसे बड़ी विधानसभा नरेला है, जबकि चांदनी चौक सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है.

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 2688 मतदान स्थलों पर 13750 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग 20385 ईवीएम मशीनों की मदद लेगा. दिल्ली के 3141 पोलिंग बूथ संवेदनशील कैटेगरी में रखे गए हैं. शाहीन बाग इलाके के सभी पांचों बूथों को भी संवेदनशील कैटेगरी में रखा गया है. चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि दिल्ली में 132 ऐसे वोटर्स हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है. दिल्ली की सबसे बुजुर्ग वोटर की उम्र 110 साल है.

सभी राष्ट्रीय दलों ने उतारे उम्मीदवार

बीजेपी और कांग्रेस सहित छह राष्ट्रीय दलों के अलावा आप और अन्य पंजीकृत राज्यस्तरीय पार्टियों के कुल 672 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में 593 पुरुष और 79 महिलाएं हैं. पार्टी के उम्मीदवारों के अलावा 148 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं.

राष्ट्रीय दलों में बीजेपी ने 67 और कांग्रेस ने 66, बसपा ने 68, सीपीआई, सीपीएम ने तीन तीन और एनसीपी ने पांच सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं. राज्य स्तरीय दलों में आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं अन्य पंजीकृत राज्यस्तरीय दलों के 243 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

सर्वाधिक 28 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट से और सबसे कम चार उम्मीदवार पटेल नगर विधानसभा सीट पर हैं. नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं.

बल्लीमारान सबसे छोटी विधानसभा

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र बल्लीमारान है. जबकि क्षेत्रफल के मामले में सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र नरेला है. सबसे कम मतदाताओं वाला विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक (1,25,684 मतदाता) है. सर्वाधिक मतदाताओं वाला क्षेत्र मटियाला (423682 मतदाता) है.

Delhi Election: कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी वोटिंग, वेबकास्टिंग से पोलिंग बूथ पर रखी जाएगी नजर

Delhi Election: अगर आपके पास नहीं है वोटर आईडी, तो इन 11 आईडी प्रूफ से कर सकते हैं वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget