एक्सप्लोरर

Delhi Election: अगर आपके पास नहीं है वोटर आईडी, तो इन 11 आईडी प्रूफ से कर सकते हैं वोटिंग

मतदान करने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से वोटर आईडी जारी की जाती है. लेकिन बिना वोटर आईडी के भी 11 ऐसे पहचान पत्र हैं जिनके जरिए मताधिकार का इस्तेमाल किया जा सकता है.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा पर 8 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी. दिल्ली में विधानसभा चुनाव में 1,47,86,382 मैदान में मौजूद 672 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. चुनाव आयोग सभी वोटर्स को मतदाता पहचान पत्र जारी करता है. चुनाव आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल वोटिंग के दौरान किया जाता है. हालांकि अगर आप दिल्ली के वोटर हैं और आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो अभी आपको वोट डालने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. वोटर आईडी के अलावा 11 ऐसी सरकारी आईडी होती हैं जिनके जरिए वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकती है.

अपनी पहचान को साबित करने के लिए मतदाता सरकार द्वारा जारी किए जाने वाली आईडी आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, केंद्र का राज्य सरकार की नौकरी का आईडी कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनके अलावा मनरेगा योजना का कार्ड, पेंशन डॉक्यूमेंट या फिर हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड भी वोट डालने के लिए पहचान के तौर पर काम आ सकता है.

हालांकि आपके पास चुनाव आयोग द्वारा जारी की जाने वाली फोटो लगी हुई मतदाता स्लिप होनी जरूरी है. हर पोलिंग स्टेशन पर उस क्षेत्र के मतदाताओं की एक लिस्ट होती है. अगर आपका नाम इस लिस्ट से गायब है तो आप वोट डालने के अपने अधिकार का प्रयोग नहीं कर सकते. अगर किसी नागरिक को चुनाव आयोग से वोटर स्लिप मिलती है तो यह तय हो जाता है कि उसका नाम वोटर लिस्ट में है. यह पर्ची, किसी भी मान्य आईडी के साथ मिलकर वोटर कार्ड का काम करती है. अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आप वोट डाल सकते हैं.

Delhi Election: एक SMS से जानिए कहां है आपका मतदान केंद्र, ये है तरीका

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget