एक्सप्लोरर

Delhi Election Result 2025: रुझानों में एक स्थिति ऐसी आई जब कांग्रेस के हाथ में आ गई सरकार बनाने की ताकत

Delhi Assembly Election Result 2025: 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों पर जीत जरूरी है. रुझानों में बीजेपी ने लगातार बढ़त बनाई हुई है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार (8 फरवरी, 2025) को आ जाएंगे. सुबह से वोटों की गिनती चल रही है और जो रुझान सामने आ रहे हैं, वो बेहद दिलचस्प हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है, लेकिन एक स्थिति ऐसी आई जब सरकार बनाने की ताकत कांग्रेस के हाथों में आ गई.

सुबह से बीजेपी आगे चल रही थी, लेकिन फिर अचानक से रुझान बदले और आप 34 सीटों पर और बीजेपी  35 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे थी. ये ऐसी स्थिति थी जब सरकार बनाने की ताकत कांग्रेस के हाथ में आ गई. दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 36 है. यानी सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 36 सीटें जीतना जरूरी है. सोचकर देखिए कि अगर नतीजे यही रहते तो कांग्रेस के बिन बीजेपी और आप में से कोई भी सरकार नहीं बना पाती.

सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई और सबसे पहले पोस्टल बैलट पेपर के वोट गिने गए. जैसे ही पहला रुझान आया तो बीजेपी आगे चल रही थी. फिर जब ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की गई तो एकदम से बीजेपी ने बढ़त बना ली और वह 30 से ज्यादा सीटें पर आगे हो गई. अब वह 40 से 50 सीटों के बीच बढ़त बनाए हुए है.

आप के बड़े नेताओं की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक बार आगे हुए हैं. नई दिल्ली सीट पर वह 254 वोटों से आगे हैं. यहां उनका मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा से है, जो लगातार आगे चल रहे थे. ओखला से बीजेपी के मनीष चौधरी 2260 वोट से आगे हैं, आप के अमानतुल्लाह पीछे हैं. ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं. कालकाजी सीट से आतिशी पीछे हैं और बीजेपी के रमेश बिधुड़ी आगे चल रहे हैं. जंगपुरा से मनीष सिसोदिया भी आगे हैं. 

 

यह भी पढे़ं:-
Delhi Election Results 2025: '11 सुपरहिट, 2 फेल', रुझानों में बीजेपी को बहुमत, अबकी बार दिल्ली में एग्जिट पोल की 'सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget