एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने केजरीवाल की पुरानी कार का जिक्र कर साधा AAP संयोजक पर निशाना, जानें क्या-क्या कहा

Rahul Gandhi On Arvind Kejriwal: AAP सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने पटपड़गंज जनसभा में कहा कि ये विचारधारा की लड़ाई है. हमें मुहब्बत की दुकान खोलनी है.

Rahul Gandhi On Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव के मद्देनजर मंगलवार (28 जनवरी, 2025) को राहुल गांधी पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा सीट पर जनसभा के लिए पहुंचे है. दो हफ्ते के अंतराल के बाद ये दिल्ली में राहुल गांधी की दूसरी रैली थी. राहुल गांधी पटपड़गंज में कांग्रेस उम्मीदवार अमिल चौधरी के लिए प्रचार करने पहुंचे. 

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया मुद्दों की बात नहीं करता, अंबानी की शादी दिखाते हैं, जिसमें मोदी लाखों की घड़ी पहन कर जाते हैं. दिल्ली में सांस नहीं ली जाती, सड़के टूटी हुई हैं. ये विचारधारा की लड़ाई है. एक तरफ नफरत फैलाने वाले बीजेपी-आरएसएस के लोग दूसरी तरफ कांग्रेस की विचारधारा. हमें मुहब्बत की दुकान खोलनी है.

केजरीवाल की छोटी कार को लेकर बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा, “केजरीवाल के जो भी मन में आता है कह देते हैं.  केजरीवाल की पहले छोटी कार थी. बिजली के पोल पर चढ़ गए थे. दिल्ली बदलने की बात करते थे, लेकिन जब गरीबों को जरूरत पड़ी, दंगे हुए तो नजर नहीं आए.” राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल पहले भ्रष्टाचार मिटाने की बात करते थे, लेकिन दिल्ली में देश का सबसे बड़ा शराब घोटाला हुआ. केजरीवाल शीश महल में रहते हैं.

'अडानी की कंपनी पर मोदी का कंट्रोल'

RSS और भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोहन भागवत ने संविधान का अपमान किया. राम मंदिर और संसद के उद्घाटन के मौके पर आदिवासी राष्ट्रपति को नहीं आने दिया गया. भाजपा सबको जाति-धर्म में लड़ा कर जनता धन अरबपतियों को देना चाहती हैं. अडानी मोदी के मित्र हैं. अडानी की कंपनी है, लेकिन कंट्रोल मोदी का है. नोटबंदी , जीएसटी से उद्योगपतियों का फायदा हुआ.

आरक्षण को लेकर साधा मोदी सरकार पर निशाना

राहुल गांधी बोले, “आज के हिंदुस्तान में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता. मीडिया मन की बात करता है, काम की बात नहीं करता. मैंने संसद में नरेंद्र मोदी के सामने जाति जनगणना की मांग की, उन्होंने कुछ नहीं बोला. हमने कह दिया कि आप करो या न करो, हमारी जहां सरकार बनेगी हम जाति जनगणना करेंगे. आरक्षण की पचास फीसदी सीमा खत्म करेंगे. दिल्ली में सरकार बनने पर जाति जनगणना कराएंगे.

वहीं मनीष सिसोदिया को लेकर राहुल गांधी ने कहा, “केजरीवाल के शराब घोटाले के सूत्रधार सिसोदिया यहां से भाग कर चले गए, हमारे उम्मीदवार को जिताइए.”

यह भी पढ़ें- जहां पड़े योगी आदित्यनाथ के कदम वहां खिला कमल? दिल्ली चुनाव से पहले जान लीजिए यूपी CM का स्ट्राइक रेट

 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget