एक्सप्लोरर

इस राष्ट्रपति के सम्मान में मनाया जाता है वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे, रतन टाटा से भी था खास रिश्ता

World Students Day: 15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन होता है. इस दिन को दुनिया भर में वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के तौर पर मनाया जाता है.

World Students Day: दुनिया में आए दिन कोई ना कोई दिन सेलिब्रेट किया जाता है. 12 तारीख को पूरे भारत में दशहरा का त्यौहार मनाया गया था. तो वहीं कल पूरी दुनिया विश्व विद्यार्थी दिवस यानी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मनाएगी. इस दिन का भारत से खास कनेक्शन है. क्योंकि यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति को समर्पित है. बता दें कल यानी 15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन है.

और पूरी दुनिया में उनके जन्मदिन को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के तौर पर मनाया जाता है. एपीजे अब्दुल कलाम की जिंदगी में भारत के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा 9 अक्टूबर को जिनका देहांत हुआ था उनका खासा प्रभाव था. रतन टाटा और एपीजे अब्दुल कलाम के बीच खास रिश्ता था. चलिए आपको बताते है.

एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे

15 अक्टूबर 1931 के दिन तमिलनाडु के रामेश्वरम में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था. एपीजे अब्दुल कलाम भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के विश्व विख्यात वैज्ञानिकों में से एक थे. भारत को परमाणु शक्ति बनाने में भी एपीजे अब्दुल कलाम का अहम योगदान रहा था. 21 जुलाई साल 2002 में उन्हें भारत के 11 राष्ट्रपति के तौर पर नामित किया गया था. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन काफी संघर्ष वाला था. लेकिन उन्होंने सभी मुश्किलों को पार करते हुए जीवन की तमाम ऊंचाइयों को हासिल किया.

छात्रों के बीच भी एपीजे अब्दुल कलाम काफी मशहूर रहे. उनका जीवन बेहद सादगी भरा था. भारत के राष्ट्रपति होने के साथ साथ हो एक बेहतरीन शिक्षक भी थे. उन्होंने कई यूनिवर्सिटी में छात्रों को व्याख्यान भी दिया. उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए ही 15 अक्टूबर 2010 को संयुक्त राष्ट्र संगठन ने उनके जन्मदिन को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के तौर पर मनाने का ऐलान किया है. तब से लेकर हर साल उनके जन्मदिन को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के तौर पर मनाया जाता है. 

यह भी पढ़ें: Weird Jobs: कहीं रोने के तो कहीं सोने के मिलते हैं पैसे, लाखों का पैकेज भी लगेगा फीका, ये हैं दुनियाभर की अजीब नौकरियां

रतन टाटा से था खास रिश्ता

एपीजे अब्दुल कलाम को भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में मिसाइल मैन के तौर पर जाना जाता है. लेकिन उन्हें मिसाइल मैन का खिताब दिलाने में रतन टाटा का बड़ा योगदान रहा था. बात साल 1993 की है, उस दौरान रतन टाटा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस के अध्यक्ष हुआ करते थे और डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम डिफेंस मिनिस्टर के साइंटिफिक एडवाइजर के पद पर तैनात थे. उन्हीं की देखरेख में डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी डीआरडीओ में मिसाइल बनाई जा रही थी.

यह भी पढ़ें: BBA Vs B.Com: 12वीं कॉमर्स के बाद कौन है सबसे बेहतर? कहां है करियर विकल्प, कितनी मिलती है सैलरी, पढ़ें यहां

मिसाइल बनाने का काम काफी धीमा चल रहा था. देश के अलग-अलग जगह पर उसके अलग-अलग पार्ट बनाए जा रहे थे. एपीजे अब्दुल कलाम इस बात को लेकर काफी चिंतित थे. वह चाहते थे कि यह काम जल्दी हो जाए. इसीलिए उन्होंने इस काम के लिए सेवा भवन में रतन टाटा से मीटिंग की. रतन टाटा ने एपीजे अब्दुल कलाम के अनुरोध पर सॉफ्टवेयर बनवाया. जिससे मिसाइल बनाने के काम में तेजी आई. और यहीं से रतन टाटा और अब्दुल कलाम की दोस्ती भी हो गई. 

यह भी पढ़ें: युवाओं में पीएम इंटर्नशिप स्कीम का क्रेज, पोर्टल लॉन्च होने के बाद हुए इतने लाख रजिस्ट्रेशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Cost-Effective Makeup Course: मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Marksheet: खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया
खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया
Bank Of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget