एक्सप्लोरर

युवाओं में पीएम इंटर्नशिप स्कीम का क्रेज, पोर्टल लॉन्च होने के बाद हुए इतने लाख रजिस्ट्रेशन

PM Internship Yojana: इंटर्नशिप पोर्टल लांच होने के मात्र 24 घंटे के भीतर ही लाखों युवाओं ने आवेदन कर दिए हैं. चलिए आपको बताते हैं क्या है यह इंटर्नशिप योजना और कितने लोग दे चुके हैं इसके लिए आवेदन. 

PM Internship Yojana: भारत में पिछले कुछ सालों से बेरोजगारी दर काफी बढ़ी है. इसी वजह से भारत सरकार युवाओं के लिए अब नए रोजगार के अवसर पैदा कर रही है. भारत सरकार देश की युवाओं के लिए नई-नई स्कीम लाती है. जिससे उन्हें रोजगार मिलने में सहायता होती है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल बजट पेश करते हुए युवाओें के लिए इंटर्नशिप की घोषणा की थी.

इसके बाद अब इस पीएम इंटर्नशिप योजना का पोर्टल लॉन्च भी कर दिया गया है. इंटर्नशिप पोर्टल लांच होने के मात्र 24 घंटे के भीतर ही इस योजना में लाखों युवाओं ने आवेदन दिए हैं. चलिए आपको बताते हैं क्या है इंटर्नशिप योजना और कितने लोग दे चुके हैं इसके लिए आवेदन. 

1.50 लाख से ज्यादा युवा दे चुके हैं आवेदन

भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने के लिए सरकार ने पोर्टल जारी कर दिया. पोर्टल लांच होने के बाद मात्र 24 घंटे के भीतर ही डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन जमा हो चुके हैं. और अभी इसमें बहुत इजाफा देखने को मिल सकता है सरकार की इस योजना के तहत देश की टॉप कंपनियों में युवाओं को 1 साल तक के लिए इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा. इसके बाद युवाओं को जाॅब मिलने में काफी आसानी होगी.

यह भी पढ़ें: Weird Jobs: कहीं रोने के तो कहीं सोने के मिलते हैं पैसे, लाखों का पैकेज भी लगेगा फीका, ये हैं दुनियाभर की अजीब नौकरियां

किन युवाओं को मिलेगा मौका?

भारत सरकार ने इस इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं को अप्लाई करने के लिए कुछ पात्रताएं तय की हैं. योजना के तहत 21 साल से 24 साल की उम्र तक के युवा इसमें आवेदन दे सकते हैं. तो वहीं इसके अलावा जिन युवाओं के परिवारों की एनुअल इनकम 8 लाख रुपयों से ज्यादा है. वह इस योजना में आवेदन नहीं कर पाएंगे.

योजना के तहत युवाओं की हाई स्कूल तक मिनीमम एजुकेशन के साथ आईटीआई का सर्टिफिकेट, पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट से डिप्लोमा होना जरूरी है. या फिर फिर बीए, बीएससी, बीकॉम बीसीए, बीबीए या बी फार्मा जैसी डिग्री होनी चाहिए. अगर कोई डिस्टेंस प्रोग्राम से पढ़ाई कर रहा है. तो वह भी इस योजना के लिए आवेदन कर पाएगा. 

यह भी पढ़ें: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा. सारी मांगी गई जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद आखिर में फार्म सबमिट कर दें. बता दें इंटर्नशिप में युवाओं को हर महीने 5000 रुपये भी दिए जाएंगे. इसके अलावा 6000 रुपये का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: BBA Vs B.Com: 12वीं कॉमर्स के बाद कौन है सबसे बेहतर? कहां है करियर विकल्प, कितनी मिलती है सैलरी, पढ़ें यहां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?

Embed widget