एक्सप्लोरर

WBJEE Counselling 2021: पश्चिम बंगाल JEE 2021 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 13 अगस्त से होगी शुरू, पढ़ें डिटेल्स

WBJEE 2021 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स 13 अगस्त से शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे. काउंसलिंग प्रक्रिया 11 सितंबर तक चलेगी.

पश्चिम बंगाल के 115 सरकारी और प्राइवेट इंस्टीट्यूट में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और फार्मेसी कोर्सेस में एडमिशन के लिए 13 अगस्त से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी. काउंसलिंग की लास्ट डेट 11 सितंबर है. बता दें कि WBJEE 2021 की परीक्षा में शामिल हुए 60 हजार से ज्यादा छात्रों का परिणाम 6 अगस्त यानी कल घोषित किया गया था. परिणाम अब बोर्ड की वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध हैं.

इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया दो चरणों में होगी

WBJEE बोर्ड के अध्यक्ष मलयेंदु साहा ने बताया कि इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और ब्रोशर WBJEE की वेबसाइट पर उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी. आगामी चरण केवल WBJEE क्वालिफाईड उम्मीदवारों के लिए है. उन्होंने कहा कि जेईई मेन, एनएटीए परीक्षा के माध्यम से प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए अलग से काउंसलिंग की जाएगी.

99.5% स्टूडेंट्स को मिली रैंक

17 जुलाई को आयोजित की गई WBJEE 2021परीक्षा के लिए कुल 65 हजार170 छात्र उपस्थित हुए थे. उनमें से अनुमानित 64 हजार 850 छात्रों यानी 99.5 प्रतिशत को रैंक मिली है और वे काउंसलिंग के लिए एलिजिबल हैं. रहारा रामकृष्ण मिशन बॉयज होम हाई स्कूल के पांचजन्य डे ने पहला, बांकुरा जिला स्कूल के सौम्यजीत दत्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया. साहा ने बताया कि शांतिपुर नगर हाई स्कूल के ब्रटिन मंडल ने परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया.

बोर्ड ने दो मेरिट लिस्ट तैयार की है

बोर्ड ने दो मेरिट लिस्ट तैयार की है. जनरल मेरिट रैंक (GMR) लिस्ट पेपर 1 और 2 के मार्क्स के लिए हैं. वहीं फार्मेसी मेरिट रैंक (पीएमआर) लिस्ट केवल पेपर 2 मार्क्स के लिए है इसका इस्तेमाल फार्मेसी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए किया जाएगा. हालांकि, जादवपुर विश्वविद्यालय फार्मेसी, इंजीनियरिंग, वास्तुकला और टेक्नोलॉजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जीएमआर सूची का उपयोग करेगा. काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें

DU ने फैसला पलटा, 16 अगस्त से साइंस स्टूडेंट्स के लिए शुरू नहीं होंगी फिजिकल क्लासेज

JEE Main Result 2021: जेईई मेन परिणाम 2021 घोषित, 17 उम्मीदवारों ने प्राप्त किए 100 पर्सेंटाइल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन के बाद भी जारी छात्र आंदोलन, जानें क्याें दूर नहीं हुई नाराजगी
BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन के बाद भी जारी छात्र आंदोलन, जानें क्याें दूर नहीं हुई नाराजगी
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget