एक्सप्लोरर

JEE Main Result 2021: जेईई मेन परिणाम 2021 घोषित, 17 उम्मीदवारों ने प्राप्त किए 100 पर्सेंटाइल

JEE Main Result 2021 : जेईई मेन परीक्षा के लिए कुल 7.09 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था. यह परीक्षा देश और विदेश के 334 शहरों में 915 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी थी.

देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE-मेन के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के मुताबिक 17 उम्मीदवारों ने परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं. शत-प्रतिशत पर्सेंटाइल प्राप्त करने वालों में आंध्र प्रदेश के कर्णम लोकेश, दुग्गनेनी वेंकट पनीश, पासला वीरा शिवा और कंचनपल्ली राहुल नायडू, बिहार के वैभव विशाल, राजस्थान के अंशुल वर्मा, दिल्ली के रुचिर बंसल और प्रवर कटारिया, हरियाणा के हर्ष और अनमोल, कर्नाटक के गौरव दास, तेलंगाना के पोलु लक्ष्मी साईं लोकेश रेड्डी, मादुर आदर्श रेड्डी और वेलावली वेंकट के अलावा उत्तर प्रदेश से पाल अग्रवाल और अमैया सिंघल शामिल हैं.

7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने दी थी JEE मने परीक्षा

एनटीए ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, "महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित जिलों कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सांगली और सतारा के 1 हजार 899 उम्मीदवारों की परीक्षा तीन और चार अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी, ये उम्मीदवार 25 और 27 जुलाई को परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके थे" एनटीए के मुताबिक JEE मेन परीक्षा के लिए कुल 7.09 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था. यह परीक्षा देश और विदेश के 334 शहरों में 915 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी थी. बहरीन, कोलंबो, दोहा, दुबई, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर और कुवैत जैसे शहरों में भी परीक्षा आयोजित की गयी. यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू समेत कुल 13 भाषाओं में आयोजित की गयी थी.

NTA का का पर्सेंटाइल स्कोर कैसे किया जाता है निर्धारित

अधिकारियों के अनुसार, एनटीए की ओर से किसी एक उम्मीदवार को दिया गया स्कोर कई सेशन्स के प्रश्नपत्रों में सामान्यीकृत अंक होते हैं, जिसका निर्धारण उन सभी उम्मीदवारों के सापेक्ष प्रदर्शन पर आधारित होता है जो एक सेशन में परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, " किसी उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों को परीक्षार्थियों के प्रत्येक सेशन के लिए 100 से शून्य तक के पैमाने में परिवर्तित किया जाता है. एनटीए की ओर से दिया गया पर्सेंटाइल का स्कोर परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के प्रतिशत से अलग होता है.

JEE मेन का चौथा चरण 26 अगस्त से 2 सितंबर के बीच होगा

बता दें कि कोविड-19 के कारण मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस साल छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका देते हुए JEE-मेन परीक्षा चार बार आयोजित की जाएगी. फरवरी और मार्च में दो बार परीक्षा आयोजित की जा चुकी है. परीक्षा का तीसरा चरण 20-25 जुलाई के बीच आयोजित किया गया था. इसका चौथा चरण 26 अगस्त से दो सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. पहले से तय नीति के मुताबिक चारों चरणों की परीक्षा के आयोजित होने के बाद अंत में उम्मीदवारों के रैंक की घोषणा की जाएगी.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: यूपीएससी में धैर्य रखकर कैसे करें तैयारी? सालों संघर्ष करने वाली आईएएस Namita Sharma से जानें  

JEE Main Results Declared: जेईई मेन जुलाई 2021 का रिजल्ट जारी, यहां कर सकते हैं चेक

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget