एक्सप्लोरर

एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

एम्स पटना ने डेपुटेशन के आधार पर ग्रुप-A के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे. इस भर्ती के तहत सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर और हॉस्पिटल आर्किटेक्ट समेत 10 अलग-अलग पदों पर कुल 11 रिक्तियां भरी जाएंगी.

अगर आप भी पटना में हैं और ऐसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, जो बेहतर पद और अच्छी सैलरी दे तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल एम्स पटना ने डेपुटेशन के आधार पर ग्रुप-ए के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, चीफ लाइब्रेरियन, सीनियर एनालिस्ट और हॉस्पिटल आर्किटेक्ट समेत 10 अलग-अलग पदों पर कुल 11 रिक्तियां भरी जाएंगी. इन पदों पर चयनित अधिकारियों को पद के अनुसार पर मैट्रिक्स लेवल 10 से लेवल 13 तक सैलरी मिलेगी. एम्स पटना की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है वहीं योग्य उम्मीदवार को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. 

इस भर्ती में कुल 11 पदों को भर जाना है. इसमें सबसे ज्यादा 2 पद सीनियर डाइटिशियन के हैं. वहीं सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर का 1 पद, चीफ लाइब्रेरियन का 1 पद, सीनियर एनालिस्ट का 1 पद, हॉस्पिटल आर्किटेक्ट का 1 पद, सीनियर प्रोक्योरमेंट कम स्टोर्स ऑफिसर का 1 पद के मेडिकल सोशल सर्विस का 1 पद सीएसएसडी ऑफिसर का 1 पद, चीफ मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर का 1 पद और सुपरवाइजिंग मेडिकल सोशल ऑफिसर का 1 पद शामिल है. आपको बता दें कि इन पदों की संख्या अस्थायी है और इनमें बदलाव भी किया जा सकता है 

कितनी मिलेगी सैलरी?

एम्स पटना की इस भर्ती में सैलरी पद के अनुसार निर्धारित पे मैट्रिक्स लेवल पर आधारित होगी. लेवल 13 के पदों पर सबसे ज्यादा सैलरी मिलेगी. जबकि लेवल 10 के पदों के लिए शुरुआती सैलरी 56,100 रुपये प्रतिमाह है. इसमें लेवल 13 के पद पर 1,23,100 से 2,15,900 रुपये तक सैलरी मिलेगी, जबकि लेवल 12 के पदों पर 78,800 से 2,09,200 प्रतिमाह सैलरी होगी. वहीं लेवल 11 के पदों पर 67,700 से 2,08,700 प्रतिमाह सैलरी है. 

कौन है इन पदों के लिए एलिजिबल?

यह भर्ती डेपुटेशन के आधार पर हो रही है. इसलिए इसमें आम उम्मीदवार सीधी आवेदन नहीं कर सकते हैं. इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, विश्वविद्यालयों, वैधानिक और स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा अनुसंधान एवं विकास संस्थानों में कार्यरत पात्र अधिकारियों को आवेदन करना होगा. संबंधित पद के नियमों के अनुसार कुछ पदों के लिए दूसरे निर्धारित सेवाओं के अधिकारियों पर भी विचार किया जा सकता है. उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए तय शैक्षणिक योग्यता, एक्सपीरियंस और नियमित सेवा की शर्तें पूरी करनी होगी. 

ये भी पढ़ें-SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट

आयु सीमा और डेपुटेशन की अवधि 

एम्स पटना की इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख के आधार पर की जाएगी. चयनित अधिकारियों की डेपुटेशन अवधि 3 साल होगी. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे अधिकतम 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है. 

कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले एम्स पटना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और उसमें आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
  • अब इस फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसमें मांगी गई सभी जानकारियां भरें.
  • साथ ही संबंधित शैक्षणिक योग्यता, एक्सपीरियंस और जरूरी डॉक्यूमेंट आवेदन फार्म के साथ अटैच करें.
  • आवेदन को उचित माध्यम से भेजें, इसके साथ पिछले 5 साल के सत्यापित APAR और निर्धारित प्रारूप में विजिलेंस क्लीयरेंस भी देना होगा.
  • अब सभी डाक्यूमेंट्स को लिफाफे में रखकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजें. 
  • आवेदन को भर्ती सेल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, फुलवारी शरीफ, पटना-801507 पर भेजना होगा.

ये भी पढ़ें-यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget