एक्सप्लोरर

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के मेरठ रीजन में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंस सुपरवाइजर के तीन पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती का अवसर है. बैंक ने उत्तर प्रदेश के मेरठ रीजन में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंस सुपरवाइजर के तीन पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें युवाओं के साथ-साथ रिटायर्ड बैंक अधिकारियों को भी आवेदन का मौका दिया गया है. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यह भर्ती 12 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी. शिक्षक और योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर तय की गई है. 

कौन कर सकता है आवेदन? 

इस भर्ती में युवा उम्मीदवारों और रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के लिए अलग-अलग पात्रता शर्ते रखी गई है. युवा उम्मीदवार ऑन के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ कंप्यूटर की सामान्य जानकारी भी जरूरी है. उम्मीदवार को एमएस ऑफिस, एक्सेल,  इंटरनेट और ईमेल का इस्तेमाल करना आना चाहिए. एमएससी, बीई, एमसीए या एमबीए की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 21 और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, प्राइवेट बैंक या कोऑपरेटिव बैंक से अधिकतम स्केल-3 तक के रिटायर्ड अधिकारी आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ऐसे रिटायर्ड क्लर्क, जिन्होंने जेएआईआईबी पास की है, उन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी. रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 64 वर्ष है. 

ये भी पढ़ें-एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

कितनी मिलेगी सैलरी? 

बीसी सुपरवाइजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 12,000 रुपये का निश्चित मानदेय मिलेगा. इसके अलावा काम के आधार पर 8,000 तक इंसेंटिव दिया जा सकता है. उम्मीदवारों को अधिकतम 3000 प्रतिमाह यात्रा भत्ता और 500 रुपये मोबाइल खर्च भी मिलेगा. इस तरह कुल महीने का खर्चा अधिकतम 23,500 रुपये तक हो सकता है.

सेंट्रल बैंक भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद वेबसाइट के रिक्रूटमेंट क्षेत्र में जाकर भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन पर क्लिक करें. 
  • अभी यहां दिखाई दे रहा आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें. 
  • फाॅर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, एड्रेस, कांटेक्ट डिटेल, एजुकेशनल क्वालीफिकेशन और एक्सपीरियंस जैसी जानकारी भरें. 
  • अब आवेदन के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट की सत्यापित कॉपी लगाएं.
  • इसके बाद भरे हुए फॉर्म को नर्मदा प्राधिकृत अधिकारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, प्रथम तल, विक्टोरिया पार्क जेल, चुंगी, मेरठ उत्तर प्रदेश पते पर 23 अक्टूबर 2026 तक भेज दें.

ये भी पढ़ें-GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget