एक्सप्लोरर

UPSSSC PET 2025 आंसर-की पर आपत्ति की आखिरी तारीख 17 सितंबर, जानें क्‍या है पूरी प्रक्रिया

UPSSSC PET की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर है. आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति कर सकते हैं और हर प्रश्न पर 100 शुल्क लगेगा. आपत्ति के साथ दस्तावेज अपलोड करना जरूरी.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की गई पीईटी 2025 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025 तय की गई है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस तारीख के बाद किसी भी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. ऐसे में ज‍िन उम्मीदवारों को आंसर की के किसी भी प्रश्न पर आपत्ति है, उन्हें जल्द से जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करानी होगी. 

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और फीस  

यूपीएसएसएससी के अनुसार आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकती है. वहीं हर आपत्ति के लिए 100 रुपये फीस निर्धारित की गई है,  जिसे ऑनलाइन जमा करना होगा. उम्मीदवार एक से ज्यादा प्रश्न पर भी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए भी उम्‍मीदवार को हर प्रश्‍न पर 100 रुपये देना होगा.  आपत्ति दर्ज कराने के ल‍िए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी से लॉगिन करना होगा. इसके अलावा आपत्ति के लिए उम्मीदवार को संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि डाक, ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तिया मान्‍य नहीं होगी.  

19.42 लाख अभ्‍यर्थियों ने ल‍िया था परीक्षा में भाग 

यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 की लिखित परीक्षा 6 और 7 सितंबर को दो पारियों में आयोजित की गई थी. परीक्षा में लगभग 19.42 लाख अभ्‍यर्थियों ने भाग लिया था.  जबक‍ि कुल 25.32 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे.  मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग निर्धारित की गई है. 

क्या है आगे की प्रक्रिया?

उम्मीदवारों की तरफ से दर्ज की गई आपत्तियों की जांच सब्जेक्ट पैनल के एक्सपर्ट करेंगे. इस जांच के आधार पर ही फाइनल आंसर के तैयार की जाएगी. वहीं इसी फाइनल आंसर की के आधार पर पीईटी 2025 का रिजल्ट भी अनाउंस किया जाएगा. पीईटी का स्कोर 3 साल तक वैध रहेगा, जिससे योग्य उम्मीदवार अगले 3 सालों तक ग्रुप सी की अलग-अलग भार्तियों  के लिए आवेदन कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-IB ACIO Exam 2025: IB ACIO एग्जाम में जानें से पहले जरूर जान लें ये बातें, लास्ट टाइम पर ऐसे कर सकते हैं तैयारी  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?
किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?
ये राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री में कराएगी कोचिंग, काम की है खबर
ये राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री में कराएगी कोचिंग, काम की है खबर
नाना पाटेकर ने किस कॉलेज से ली थी डिग्री, किन भाषाओं में थी महारत?
नाना पाटेकर ने किस कॉलेज से ली थी डिग्री, किन भाषाओं में थी महारत?
कहां फंसी UP 69 हजार शिक्षक भर्ती, बीएड डिग्री का क्या है मामला?
कहां फंसी UP 69 हजार शिक्षक भर्ती, बीएड डिग्री का क्या है मामला?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget