एक्सप्लोरर

Success Story: पांच बार हुईं फेल…लास्ट अटेंप्ट में पाई सफलता, ब्यूटी विद ब्रेन हैं IAS प्रियंका गोयल, पढ़ें उनकी स्टोरी

दिल्ली की प्रियंका के लिए यूपीएससी का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा. उन्होंने कई असफलताएं देखी, लेकिन एग्जाम को पास करके ही दिखाया.

UPSC SuccessStory: इंसान की प्रकृति है हारना-जीतना. यह जरूरी नहीं कि हर काम में सौ प्रतिशत सफलता मिले ही. अपनी असफलता को जिसने सबक के रूप में लिया और अपनी राह पर चलने की सोची, उसे अंत में कामयाबी जरूर मिलती है. ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है आईएएस प्रियंका गोयल की. जो लोग छोटी-बड़ी असफलताओं से घबरा जाते हैं. उनके लिए प्रियंका गोयल की कहानी मोटिवेशनल साबित हो सकती है. आइए जानते हैं उनकी कहानी
 
ग्रेजुएशन के बाद शुरू की थी तैयारी
प्रियंका गोयल दिल्ली की रहने वाली हैं. उन्होंने पीतमपुरा में स्थित महाराजा अग्रसेन मॉडल स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की है. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाविद्यालय से कॉमर्स में बैचलर्स की डिग्री हासिल की. ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी होने के बाद से ही वह सरकारी नौकरी के लिए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुट गई थीं.
 
 
ब्यूटी विद ब्रेन है प्रियंका गोयल
आईएएस प्रियंका गोयल दिखने में बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. प्रियंका गोयल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लाखें फॉलोअर्स हैं. यहां अक्सर वो अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.
 
 
अंतिम अटेंप्ट में बनीं अफसर
प्रियंका को यूपीएससी की परीक्षा में कई बार असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं माना. मुश्किलों का सामना करते हुए उन्होंने यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया. प्रियंका गोयल ने यूपीएससी परीक्षा के टोटल छह अटेंप्ट दिए थे. अगर वह यूपीएससी सीएसई 2022 में असफल हो जातीं, तो सरकारी अफसर बनने का उनका ख्वाब अधूरा रह जाता. पांच बार फेल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार उन्होंने वो लक्ष्य हासिल कर लिया. प्रियंका की कहानी यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक मिसाल बन चुकी है.
 
बढ़ने लगा था समाज और परिवार का प्रेशर
प्रियंका बताती हैं कि इतने सालों में उन पर समाज और शादी का प्रेशर भी बढ़ने लगा था. उनके पास सिर्फ एक अटेंप्ट बचा था और इसमें उन्हें अपनी काबिलियत साबित कर करनी ही थी. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और 2022 यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 369वीं रैंक हासिल कर ली. वो बताती हैं कि पहले प्रयास के दौरान सिलेबस की सही जानकारी नहीं थी.
इसमें वह प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाई थीं. दूसरे प्रयास मे वह 0.7 मार्क्स से कट ऑफ लिस्ट में जगह बनाने से चूक गई थीं. अपने तीसरे प्रयास में वह यूपीएससी मेंस परीक्षा में फेल हो गई थीं. चौथे में CSAT में पीछे रह गई थीं. पांचवें में कोविड काल में उनकी मां के 80% लंग्स डैमेज हो गए थे. इस प्रयास में भी वह प्रीलिम्स क्लियर नहीं कर पाई थीं. अंत में छठवें प्रयास में उन्होंने शानदार सफलता हासिल की.
 
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव
दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव
Sanjiv Goenka Education: कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सरकार दे रही 100% स्कॉलरशिप 
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सरकार दे रही 100% स्कॉलरशिप 

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget