एक्सप्लोरर

UPSC Success Story: कभी नौकरी से निकाला गया, यूपीएससी में 52वीं रैंक प्राप्त कर बने आईएएस

UPSC Success Story: मनुज जिंदल डिप्रेशन से बाहर आने की कहानी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है.आइए जानते हैं मनुज जिंदल की आईएएस बनने की कहानी...

UPSC Success Story: डिप्रेशन आज कल इस शब्द से हर कोई वाकिफ है. डिप्रेशन देखने में कोई खतरनाक बीमारी तो नहीं दिखता है, लेकिन यह बीमारी कई लोगों की जान तक ले लेती है, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते है जो इससे बाहर निकल कर एक उदाहरण बन जाते हैं. ऐसी ही कहानी एक आईएएस की है. गाजियाबाद के एक गांव में पैदा हुए मनुज जिंदल शुरुआती पढ़ाई करने के बाद देहरादून के एक स्कूल में पढ़ने लगे. स्कूल की पढ़ाई पूरी करते ही उनका चयन एनडीए में हो गया. ट्रेनिंग के पहले टर्म में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरा टर्म आते-आते वो एंजाइटी और डिप्रेशन का शिकार हो गए. उनके डिप्रेशन से बाहर आने की कहानी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है.

आईएएस बनने की कहानी 
18 साल की उम्र में मनुज जिंदल की एनडीए में सिलेक्शन हो गया था, लेकिन कुछ ही दिन बाद उन्हें एंजाइटी होने लगी और वे इस बीमारी से लड़ नहीं पा रहे थे. उनके लिए एनडीए ट्रेनिंग एकेडमी में अपना वजूद बचाना मुश्किल हो गया. उन्होंने जब यह दिक्कत घर वालों को बताई तो उन्हे लगा शायद नई जगह है धीरे धीरे सब सही जाएगा, लेकिन मनुज सेटल नहीं हो पाए. सेकंड टर्म आते आते उनके हाथ पैर में चोट लग गई, क्योंकि मानसिक तनाव होने कि वजह से इसका असर उनके शरीर पर भी पड़ने लगा, जिसके बाद उनके बढ़ते डिप्रेशन को देख कर उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 3 से 4 महीने भर्ती रहें और दवाएं खाते रहे.

परिवार ने दिया हमेशा प्रोत्साहन
डिप्रेशन का वजह मनुज खुद समझ नहीं पा रहे थे, ऐसे में उन्हें एनडीए से निकाल दिया गया जिसके बाद उनका परिवार उन्हे घर ले कर आया. उनके पिता और भाई ने उनका हमेशा साथ दिया और हमेशा सकारात्मक माहौल बनाए रखा. मनुज अपनी स्टोरी शेयर करते हुए बताते हैं दरअसल आपके अचीवमेंट से कभी भी आपकी पर्सनालिटी का पता नहीं लगाया जा सकता है. कई बार आप बहुत सक्सेसफुल होते हैं और तब भी आप अपनी जिंदगी में निराश होते हैं. इसलिए सबसे पहले खुद को समझने की कोशिश करनी चाहिए, वहीं अगर आप कभी भी डिप्रेशन का शिकार होते हैं तो इस पर खुलकर बात करें. अगर आप अकेला महसूस कर रहे हैं या किसी बात से परेशान है तो छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढने की कोशिश करें, जैसे अगर आप घर पर रहते हैं तो अपने घर के छोटे बड़े काम खुद करें, किसी जानवर के साथ खेलें, थोड़ा सा वॉक करें अपने शरीर को अपने मन पर हावी ना होने दें. 

एनडीए से आईएएस तक का सफर
मनुज ने एनडीए से वापिस आने के बाद डिप्रेशन से लड़ाई लड़ी और अपने दोस्तों की सलाह पर यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया पढ़ने चले गए, वहां से उन्हें अच्छी नौकरी मिल गई, लेकिन 3 साल काम करने के बाद फिर भारत लौटे. अपने भाई की सलाह पर यूपीएससी का पहला अटेम्प्ट 2014 में दिया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए. उन्होंने हार नहीं मानी और 2017 ऑल इंडिया 52वीं रैंक प्राप्त की. वर्तमान में वो औरंगाबाद के पास स्थित जालना जिला सीईओ जिला परिषद के तौर पर तैनात हैं. 

​​UP Board 10th Pass Percentage: 10वीं के पास प्रतिशत में देखने को मिलेगी गिरावट, यहां देखें क्या कहते हैं आंकड़े

​UP Board Result 2022 LIVE: 1-2 दिन में ही जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, CM योगी बोले- छात्र छात्राओं को परीक्षा नतीजों का इंतजार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget