एक्सप्लोरर

UPSC CSE Mains 2024: यूपीएससी ने सीएसई मेन्स के लिए रिलीज किया DAF – 1, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट भर दें फॉर्म, ये है लास्ट डेट

UPSC CSE Mains 2024 DAF – 1: यूपीएससी ने सिविस सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म रिलीज कर दिया है. इसे भरने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

UPSC Releases CSE Mains 2024 DAF – 1: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए डैफ – 1 रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने प्री परीक्षा पास कर ली है, वे अब मेन्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं और इसके लिए पहला डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म यानी डैफ – 1 रिलीज कर दिया गया है. इसे डाउनलोड करने के लिए आप यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जा सकते हैं. इसके साथ ही फॉर्म का डायरेक्ट लिंक नीचे भी साझा किया गया है, आप यहां से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

शुरू हो चुके हैं आवेदन

ये भी जान लें कि यूपीएससी सीएसई मेन्स के लिए आवेदन पहले ही वेबसाइट पर शुरू हो चुके हैं. जिन कैंडिडेट्स ने सीएसई प्री परीक्षा पास कर ली है, केवल वे ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म – 1 फिर से भरें. ये फॉर्म सिविल सर्विसेस मुख्य परीक्षा 2024 के लिए है.

क्या है लास्ट डेट

यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा के लिए डैफ – 1 फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 12 जुलाई 2024 है. समय सीमा के अंदर ही सभी निर्देशों का पालन करते हुए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भर दें. ये भी जान लें कि 12 जुलाई को शाम 6 बजे के बाद एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे.

क्या कहना है कमीशन का

इस फॉर्म को भरने के लिए डेडलाइन का खास ख्याल रखें क्योंकि इस बारे में कमीशन का साफ कहना है कि, किसी प्रकार कि डिले बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तय तारीख के बाद किसी के भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. डैफ – 1 या किसी दूसरे डॉक्यूमेंट को समय के अंदर ही सबमिट कर दें वर्ना सीएसई मेन्स परीक्षा के लिए आपकी पात्रता खत्म कर दी जाएगी.

इस बात का रखें ध्यान

इस संबंध में कमीशन ने ये भी कहा है कि वे कैंडिडेट्स जो प्री परीक्षा में सफल हो गए हैं, उन्हें पहले खुद को वेबसाइट के संबंधित पेज पर रजिस्टर कराना होगा. इसके बाद ही वे ऑनलाइन डैफ – 1 भर सकते हैं. बता दें कि यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा के नतीजे 1 जून के दिन जारी हुए थे.

इतने पद भरे जाएंगे

इस साल की यूपीएससी सीएसई परीक्षा के माध्यम से कुल 1056 वैकेंसी भरी जाएंगी. ये वैकेंसी विभिन्न सरकारी विभागों के लिए हैं. मोटे तौर पर समझें तो इसी परीक्षा को पास करके आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और विभिन्न सेवाओं के लिए रैंक के मुताबिक कैंडिडेट का चयन होता है.

दो पार्ट में होगी आगे की परीक्षा

यूपीएससी सीएसई मेन्स के दो भाग होते हैं. मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू, दोनों के ही मार्क्स के आधार पर कैंडिडेट्स का फाइनल सेलेक्शन होता है या रैंक बनती है. हालांकि इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने के लिए मेन्स परीक्षा पास करना जरूरी है.

ये रहा डायरेक्ट लिंक. 

यह भी पढ़ें: यूजीसी चीफ ने CUET UG 2024 के नतीजों को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फटाफट करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget