एक्सप्लोरर

CUET UG Result 2024: यूजीसी चीफ ने सीयूईटी यूजी नतीजों को लेकर दिया अपडेट, जानें क्या कहा

UGC Chief On CUET UG Result: यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 के लेकर लेटेस्ट अपडेट साझा किया है. जल्द ही रिजल्ट रिलीज की तारीख साझा होगी.

NTA Working On CUET UG Result 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी के नतीजों की प्रतीक्षा कर रहे कैंडिडेट्स का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. जल्दी ही इसके परिणाम जारी किए जा सकते हैं. हालांकि रिजल्ट रिलीज के पहले इसकी तारीख की घोषणा होगी. इस बारे में यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार का कहना है कि एनटीए इस बाबत काम कर रहा है, जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट के नतीजे जारी करने की तारीख की घोषणा की जाएगी.

इतने कैंडिडेट्स को है नतीजों की प्रतीक्षा

सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 के नतीजों का इंतजार 13 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स को है. उनकी ये प्रतीक्षा जल्द ही पूरी हो सकती है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अब तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है पर ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही एनटीए नतीजे जारी करने की तारीख घोषित करेगी.

डेट निकल गई है

देश में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे बवाल के बीच और एनटीए पर लग रहे आरोपों के बीच एजेंसी को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी रही है. ये भी साफ है कि नीट यूजी के बाद अब किसी तरह की गड़बड़ी कैंडिडेट्स बर्दाश्त नहीं करेंगे.

इस वजह से और दूसरे कारणों को ध्यान में रखते हुए सीयूईटी यूजी के नतीजे जारी होने की तारीख आगे बढ़ गई है. पहले के शेड्यूल के मुताबिक रिजल्ट 30 जून को आना संभावित था पर ऐसा नहीं हुआ.

एकेडमिक कैलेंडर पर पड़ेगा असर

सीयूईटी यूजी के नतीजों के आधार पर ही कैंडिडेट्स कॉलेजों में प्रवेश पाएंगे. ये रिजल्ट लेट होने से सभी कॉलेजों का एकेडमिक कैलेंडर भी लेट हो रहा है. रिजल्ट रिलीज होने के बाद उम्मीदवारों की रैंक के मुताबिक उन्हें कॉलेज और कोर्स एलॉट होंगे. इस रिजल्ट के इंतजार में सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी और बाकी और संस्थानों की एकेडमिक कैलेंडर देर से शुरू हो पाएगा. इस रिजल्ट से न केवल स्टूडेंट्स बल्कि यूनिवर्सिटीज भी प्रभावित हो रही हैं.

तीसरा एडिशन 8 दिन में हुआ पूरा

बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा का तीसरा एडिशन यानी जो इस बार आयोजित किया गया है, वो केवल 8 दिन में पूरा हुआ है. इस बार पेपर एक ही शिफ्ट में पूरा हुआ है इसलिए मार्क्स के नॉर्मलाइनजेशन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी.

जहां 15 विषयों का पेपर पेन-पेपर मोड में लिया गया था, वहीं बाकी के 48 सब्जेक्ट का पेपर कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित किया गया था. एग्जाम 15 से 29 मई के बीच आयोजित हुआ था. अब रिजल्ट रिलीज की बारी है. 

यह भी पढ़ें: इस राज्य में 10वीं पास के लिए निकली बंपर सरकारी नौकरी, 55 हजार से ज्यादा है महीने की सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget