एक्सप्लोरर

UPSC कैंडिडेट्स मांग रहे एक और अटेम्प्ट... हर जाति वर्ग के हिसाब से जानिए किसे कितने मौके मिलते हैं?

UPSC CSE Exam: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में यूपीएससी छात्र एक्स्ट्रा अटेम्प्ट को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. जानते हैं इस परीक्षा में किस श्रेणी के छात्र को कितने मौके मिलते हैं और क्या है नियम.

UPSC CSE Total Attempts: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की सिविल सर्विस परीक्षा में एक और मौके की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन चल रहा है. दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में यूपीएससी एस्पिरेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें यूपीएससी सीएसई परीक्षा देने के लिए एक और अटेम्प्ट दिया जाए क्योंकि कोरोना के कारण वे ठीक से तैयारी नहीं कर पाए. महामारी ने उनकी पढ़ाई, तैयारी सब कुछ प्रभावित की है इसलिए वे एक और मौके के हकदार हैं. फिलहाल सरकार ने इस बारे में कोई फैसला नहीं सुनाया है और पुलिस प्रदर्शनकारी छात्रों से निपट रही है. जानते हैं यूपीएससी में अलग-अलग श्रेणी के कैंडिडेट्स को कितने अटेम्प्ट मिलते हैं और क्या है आयु सीमा.

जनरल कैटेगरी के लिए क्या है नियम

सबसे पहले बात करते हैं जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स की तो इन छात्रों को यूपीएससी सीएसई परीक्षा देने के लिए 6 मौके मिलते हैं. अगर आयु सीमा की बात करें तो इनके लिए एज लिमिट 32 साल तय की गई है. कैंडिडेट 32 साल का होने तक अधिकतम 6 बार परीक्षा दे सकता है. पहले सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा 26 साल थी और उन्हें कुल 4 अटेम्प्ट मिलते थे.

ओबीसी और एससी/एसटी कैंडिडेट्स

यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए ओबीसी कैंडिडेट्स को 9 अटेम्प्ट मिलते हैं. इनके लिए आयु सीमा 35 साल तय की गई है. यानी 35 साल की उम्र तक ये कैंडिडेट कुल 9 बार परीक्षा दे सकते हैं.

वहीं एससी, एसटी श्रेणी के छात्रों के लिए नियम अलग है. ये ऊपरी आयु सीमा पहुंचने तक जितने चाहे अटेम्प्ट दे सकते हैं. यानी इन्हें अनलिमिटेड अटेम्प्ट मिलते हैं और इनके लिए आयु सीमा 37 साल है.

पीएच कैंडिडेट्स

पीएच कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा 42 साल है. अगर कैटेगरी की बात करें तो जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कुल 9 अटेम्प्ट मिलते हैं. जबकि एससी, एसटी उम्मीदवार अधिकतम आयु सीमा आने तक जितने चाहें अटेम्प्ट दे सकते हैं.

डिसएबल्ड सर्विसमैन डिसएब्ल्ड फ्रॉम ड्यूटी

इन कैंडिडेट्स को भी अनलिमिटेड अटेम्प्ट मिलते हैं जब तक ये अधिकतम आयु सीमा क्रॉस नहीं कर लेते. अगर श्रेणी के हिसाब से बात करें तो जनरल के लिए आयु सीमा 37 साल है, ओबीसी के लिए 38 साल है और एससी, एसटी कैटेगरी के लिए आयु सीमा 40 साल तय की गई है.

यह भी पढ़ें: BPSC ने 68वीं प्री परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM इंटर्नशिप में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, फिर भी नहीं हो पाई बढ़ोतरी
PM इंटर्नशिप में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, फिर भी नहीं हो पाई बढ़ोतरी
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget