एक्सप्लोरर

 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के रिजल्ट को लेकर सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी पर एक उम्मीदवार के चयन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिस पर बोर्ड ने सफाई दी है..

यूपी पुलिस ने 14 अक्टूबर को सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 32,679 पदों पर चयन किया गया है. रिजल्ट जारी होने के एक दिन बाद ही यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के रिजल्ट को लेकर सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी पर एक उम्मीदवार के चयन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिस पर बोर्ड ने सफाई दी है और अफवाहें वालों को चेतावनी भी दी है.

दरअसल, बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया, जिसमें बोर्ड ने ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में मनमोहन सिंह यदुवंशी नाम के उम्मीदवार के चयन को लेकर सफाई दी है. बोर्ड ने कहा कि लिस्ट में शामिल क्रम संख्या नंबर 400 पर उम्मीदवार मनमोहन सिंह यदुवंशी का चयन ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में किया गया और उम्मीदवार का चयन उनकी और से प्रस्तुत किए गए डॉक्यूमेंट के आधार पर किया गया. बोर्ड ने यह भी कहा इस भर्ती प्रक्रिया में शासन की ओर से निर्धारित आरक्षण नियमों का पालन किया गया है. बोर्ड ने लोगों से यह भी अपील की है कि वह किसी उम्मीदवार के जाति, वर्ग या कैटेगरी के बारे में उम्मीदवार के नाम, उपनाम या प्रचलित जातिगत टाइटल के आधार पर कोई भी निष्कर्ष न निकालें. बोर्ड ने आगे कहा कि बिना समुचित वेरिफिकेशन के सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं.

बोर्ड ने अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी

बोर्ड ने कहा कि इस तरह की अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों और उनके सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि यह बयान बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें-NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?

इतने उम्मीदवार हुए थे सफल

इस भर्ती प्रक्रिया में जारी रिजल्ट के अनुसार जनरल कैटेगरी के 6,685 उम्मीदवारों, ओबीसी के 18,210 उम्मीदवार, एससी के 7,136 उम्मीदवार और एसटी के 648 उम्मीदवारों का चयन किया गया. वहीं इस भर्ती के लिए लगभग 28.86 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें 19.62 लाख पुरुष और 9.24 लाख महिला उम्मीदवार थी. इसके अलावा करीब 21.92 लाख उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • यूपी पुलिस भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए uppbpb. gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद सीधी भर्ती 2025 के कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी.
  • इस पीडीएफ में कंट्रोल एफ की मदद से आप अपना रोल नंबर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?
देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?
हिंदू कॉलेज में क्यों हो रहा प्रदर्शन?  जानें प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांग
हिंदू कॉलेज में क्यों हो रहा प्रदर्शन?  जानें प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांग
क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग 
क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग 
Advertisement

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget