एक्सप्लोरर

यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द, धांधली की शिकायत के बाद सरकार का बड़ा फैसला

यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है. यह परीक्षा 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के अलग-अलग केंद्रों पर कराई गई थी.

उत्तर प्रदेश में सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य सरकार ने यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को पूरी तरह रद कर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस फैसले की जानकारी दी है. परीक्षा में गड़बड़ी और अवैध धन वसूली के संकेत मिलने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाया है.

दरअसल, जांच एजेंसी एसटीएफ को परीक्षा से जुड़े मामले में गंभीर अनियमितताओं के सुराग मिले थे. जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ लोगों द्वारा अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें अनुचित लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही थी. इस पूरे मामले की रिपोर्ट जब मुख्यमंत्री तक पहुंची, तो उन्होंने बिना देरी किए परीक्षा को रद करने का निर्देश दे दिया. सरकार का साफ कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की बेईमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देश दिए गए हैं कि सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाए. नई परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सख्त निगरानी में कराई जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे.

जल्द आएंगी नई डेट्स

नई परीक्षा डेट्स को लेकर भी जल्द जानकारी दी जाएगी. आयोग को कहा गया है कि वह सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के बाद नई डेट की घोषणा करे. इस फैसले से जहां एक ओर अभ्यर्थियों को झटका लगा है, वहीं दूसरी ओर कई छात्रों ने सरकार के इस कदम का समर्थन भी किया है. उनका कहना है कि अगर परीक्षा में गड़बड़ी हुई है, तो उसे रद करना ही सही फैसला है.

कब हुई थी परीक्षा?

यूपी सरकार ने 16 और 17 अप्रैल को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन कराया था, जिसे रद्द कर दिया गया है. इस भर्ती परीक्षा के लिए करीब 1.14 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. परीक्षा के तुरंत बाद कुछ केंद्रों से अनियमितताओं की शिकायतें मिलीं. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई, जिसमें पेपर लीक और अवैध तरीके से उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के संकेत मिले. जिसके बाद इसे अब रद्द किया गया है.

यह भी पढ़ें : Bank of India Recruitment 2025-26: बैंक ऑफ इंडिया में 514 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल, यहां करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE ने बदला 9वीं-10वीं क्लास का लैंग्वेज स्कीम, अब दो भारतीय भाषाएं पढ़ना होगा जरूरी
CBSE ने बदला 9वीं-10वीं क्लास का लैंग्वेज स्कीम, अब दो भारतीय भाषाएं पढ़ना होगा जरूरी
DU PG Admission 2026: DU ने शुरू किए पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन, 7 जून तक कर सकेंगे आवेदन
DU ने शुरू किए पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन, 7 जून तक कर सकेंगे आवेदन
CBSE 12वीं रिजल्ट से नहीं हैं संतुष्ट? जानिए री-इवैल्यूएशन का पूरा तरीका, बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन
CBSE 12वीं रिजल्ट से नहीं हैं संतुष्ट? जानिए री-इवैल्यूएशन का पूरा तरीका, बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन
UPSC ने जारी किया सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC ने जारी किया सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

वीडियोज

Cannes में Alia Bhatt को लेकर शुरू हुई नई बहस, ‘Who Is She?’ वीडियो वायर
Pati Brahmachari: 😦Suraj के सामने आया Isha की चोट का सच, पुरानी यादों में खोया! #sbs
Bollywood news: शुरू हुआ 'चाँद मेरा दिल' का धमाकेदार प्रमोशन, टिकटों के दाम बने नई स्ट्रेटेजी का हिस्सा! (16-05-26)
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | NEET 2026 Paper Leak | Gautam Adani | Oil Price Hike | PM Modi
CBI Action On NEET Leak: पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सीक्रेट क्लास का खुलासा! | NEET Re-Exam

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
इस देश पर चला ICC का चाबुक, 6 महीने के लिए रोकी फंडिंग; लगी करोड़ों की चपत
इस देश पर चला ICC का चाबुक, 6 महीने के लिए रोकी फंडिंग; लगी करोड़ों की चपत
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
मेट्रो लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया सबके सामने पेशाब, भड़की महिला ने की कार्रवाई की मांग, वीडियो वायरल
मेट्रो लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया सबके सामने पेशाब, भड़की महिला ने की कार्रवाई की मांग, वीडियो वायरल
अब दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलेंगे, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द नए नियम होंगे लागू
दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलेंगे, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द नए नियम होंगे लागू
Embed widget