एक्सप्लोरर

वॉट्सएप मैसेज की तरह नहीं है प्रोफेशनल मेल... ना कर दें ये गलती वरना जॉब में हो जाएगी दिक्कत!

Professional Email: ऑफिस में ईमेल ही कम्यूनिकेशन का मुख्य जरिया होती हैं. इन्हें लिखते समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आपके लिए फायदेमंद होगा. जानिए कैसे लिखें बढ़िया प्रोफेशनल ईमेल.

How To Write Professional Email: वर्कप्लेस की बात की जाए तो छोटे से लेकर बड़े इंप्लॉई तक ईमेल के माध्यम से ही अधिकतर बातचीत होती है. कोई आदेश पारित होना हो, काम को लेकर कोई शिकायत, कोई सलाह हो या किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत, ईमेल द्वारा ही संवाद किया जाता है. वैसे तो ईमेल कई तरह की होती हैं पर जब प्रोफेशनल ईमेल लिखने की बात आती है तो कुछ प्वॉइंट्स का ध्यान रखना जरूरी होता है. परफेक्ट प्रोफेशनल ईमेल की भाषा से लेकर फॉरमेट तक कई ऐसे बिंदु हैं जिनका ध्यान सेंडर को रखना चाहिए. आइए जानते हैं कैसे लिखें प्रोफेशनल ईमेल जो सभी पर अच्छा प्रभाव डाले.

शुरुआत हो प्रभावी और सब्जेक्ट क्लियर हो

जब आप किसी को ईमेल करते हैं तो सबसे पहले नजर सब्जेक्ट पर पड़ती है. इसे देखकर ही कई बार मेल जल्दी या देर से खोली जाती है. इसलिए ईमेल में साफतौर पर सब्जेक्ट जरूर लिखें और अपनी मुख्य बात कह दें ताकि पढ़ने वाले को पता हो कि आप किस मुद्दे पर बातचीत करना चाह रहे हैं.

इसी तरह ईमेल की शुरुआत हमेशा ग्रीटिंग्स के साथ करें और सम्मान देते हुए सामने वाले से अपनी बात कहें. कुछ ऐसा कहना भी चाहते हैं जो स्ट्रेट फॉरवर्ड है तो सीधे मुद्दे पर न आते हुए पहले अच्छे प्वॉइंट्स का जिक्र कर दें.

ग्रामर की गलतियां न करें और टू द प्वॉइंट ईमेल लिखें

ग्रामर की गलतियां एक ऐसी समस्या है जो शुरू से ही आपका इम्प्रेशन बिगाड़ देती है. इसलिए बहुत ध्यान रहे कि ईमेल लिखते समय किसी प्रकार की ग्रामर या स्पेलिंग की गलती न हो. भेजने से पहले उसे कई बार पढ़ लें. ईमेल में दुनिया भर की चर्चाएं न करते हुए टू द प्वॉइंट बात कहें. आजकल सबसे पास समय की कमी है इसलिए समय बर्बाद न करते हुए जो कहना है, वह कहें लेकिन भाषा सॉफ्ट रखें.

अपने सीनियर या बॉस को जरूर मार्क करें

जब भी किसी गंभीर मुद्दे पर बातचीत हो रही हो या किसी शिकायत का जवाब दे रहे हों तो अपने सीनियर, मैनेजर या बॉस को ईमेल में सीसी करना न भूलें. इससे आप सेफ रहते हैं और आपके बॉस को पूरे मुद्दे की जानकारी होती है.

बातचीत का अंत भी रिगार्ड्स और थैंक्स के साथ बहुत ही फॉर्मल तरीके से करें. पूरी ईमेल की भाषा औपचारिक ही होनी चाहिए. प्रोफेशनल ईमेल में हल्के-फुल्के अंदाज में बात नहीं होनी चाहिए. अंत में अपना पूरा नाम, पद, तारीख और सिग्नेचर जैसी बेसिक चीजें न भूलें. कोई कड़ी बात भी कहनी हो तो भाषा हमेशा सौम्य रखें. विनम्र भाषा एक अच्छी ईमेल को और प्रभावी बना देती है.

यह भी पढ़ें: BEL में निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

QS Ranking 2027: IIT दिल्ली बना भारत का नंबर 1 संस्थान, IIT खड़गपुर की गिरी रैंकिंग
IIT दिल्ली बना भारत का नंबर 1 संस्थान, IIT खड़गपुर की गिरी रैंकिंग
IIT Kanpur: इंजीनियरिंग के बाद अब IIT में डॉक्टर भी बनेंगे छात्र, 2029 से शुरू होंगे एडमिशन
इंजीनियरिंग के बाद अब IIT में डॉक्टर भी बनेंगे छात्र, 2029 से शुरू होंगे एडमिशन
RITES Recruitment 2026: रेल मंत्रालय की कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
रेल मंत्रालय की कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Agniveer Service Extension: केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 
केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget